फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   budget of medicines was half in halllet and associated hospitals

हैलट और संबद्ध अस्पतालों में दवाओं का बजट हुआ आधा

Thu, 30 Apr 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 30 Apr 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
budget of medicines was half in halllet and associated hospitals
शासन ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हैलट और चार अस्पतालों के दवाओं के बजट को आधा कर दिया है। पिछले साल जहां दवाओं के मद में 4.40 करोड़ रुपये मिले थे, वहीं इस साल दवाओं के मद में सिर्फ 2.40 करोड़ रुपये मिले हैं। इसी बजट में पैथोलॉजी की जांच भी होनी है।
विज्ञापन


जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से हैलट, बाल रोग, जच्चा-बच्चा, डॉ. मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल और संक्रामक रोग अस्पताल जुडे़ हैं। सभी अस्पतालों को मिलाकर बेड की संख्या 1619 है। अकेले हैलट में ही 1055 बेड हैं।
विज्ञापन


इन अस्पतालों की ओपीडी में हर साल मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है लेकिन बजट घटने से लोगों में परेशानी बढ़ेगी। शासन ने हैलट में एक्सरे का भी बजट घटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स रे मद में इस साल सिर्फ 14 लाख रुपये मिले हैं, जबकि इससे पहले तकरीबन 80 लाख रुपये मिले थे। इतने रुपयों के बाद भी बीते वित्तीय वर्ष में एक्सरे मद में तकरीबन 50 लाख रुपये का बकाया हो गया था।


मेडिकल कॉलेज के डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि दवाओं का बजट बहुत कम है। शासन से और बजट की डिमांड की जाएगी। फिलहाल जितना बजट आया है उतने में व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed