फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Buddhist preacher's car attacked, tension rises over vandalism of Ambedkar statue

Kanpur News: बौद्ध कथावाचक की गाड़ी पर हमला, आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर तनाव

Thu, 26 Mar 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 26 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Buddhist preacher's car attacked, tension rises over vandalism of Ambedkar statue
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना क्षेत्र के संगसियापुर में मंगलवार रात को बौद्ध कथा के समापन के बाद घर लौट रहे कथा वाचक की वैन पर गौरियापुर रोड स्थित एक ईंट-भट्ठा के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे उनके तीन सहयोगी घायल हो गए। जानकारी पर आयोजन समिति के लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे। इधर किसी अराजकतत्व ने आंबेडकर प्रतिमा तोड़ दी। प्रतिमा टूटने की जानकारी पर गांव में तनाव का माहौल हो गया। अधिकारियों के नई प्रतिमा लगवाने के बाद गुस्साए लोग शांत हुए।
विज्ञापन

संगसियापुर स्थित आंबेडकर पार्क में सामूहिक रूप से 18 से 24 मार्च तक बौद्ध कथा का आयोजन किया गया था। बौद्ध कथा के समापन पर मंगलवार रात दो बजे के करीब कथा वाचक मिलन बौद्ध अपने साथियों संग वैन से घर के लिए निकले थे। गांव से दो किलोमीटर दूर श्याम ईंट-भट्ठा के पास पहुंचने पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव करने के साथ मारपीट की। इसमें कथा वाचक के सहयोगी नीतेश, प्रिंस व धर्मवीर घायल हो गए। कथा वाचक की ओर से दी गई जानकारी पर आयोजक व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

इधर बीच किसी अराजकतत्व ने पार्क में लगी आंबेडकर प्रतिमा को खंडित कर दिया। गांव वापस लौटे ग्रामीणों में प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख और भी रोष पैदा हो गया। ग्रामीण आरोपियों पर कार्रवाई व प्रतिमा बदलवाने की मांग करने लगे। इधर घटना की जानकारी पर एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एएसपी राजेश पांडेय, एसडीएम सुरभि शर्मा पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नाराज लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग व प्रतिमा बदलवाने की मांग पर अड़े रहे। इस पर अधिकारियों ने नई प्रतिमा मंगवाकर देर शाम को स्थापित करवाई। साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद नाराज लोग शांत हुए। वहीं गांव में दो वर्गों के लोग में तनाव की स्थिति देखते हुए अकबरपुर थाना पुलिस के साथ पीएसी की भी तैनाती कर दी गई है। इधर पुलिस ने घटना के बाद कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
34 के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
मामले में संगसियापुर निवासी देवेंद्र कुमार ने दोपहर दो बजे के करीब अकबरपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि गांव के पार्क में चल रही बौद्ध कथा का समपान मंगलवार रात 11 बजे के करीब हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने कथा वाचक मिलन प्रसाद गौतम उर्फ मिलन बौद्ध समेत उनके साथियों को विदा किया था।
बताया कि रात दो बजे के करीब कथा वाचक के श्याम भट्ठा के पास पहुंचने पर गांव के रोहित सिंह सेंगर, केशव सिंह, मोहन सिंह सेंगर, छुटकऊ सिंह, बडकऊ सिंह, बउवन पांडेय, प्रभाकर मिश्रा, पापे तिवारी, अंकित सिंह व 25 अन्य लोगों ने उनके ऊपर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान रोहित सिंह उर्फ देवराज सिंह ने अवैध असलहा से फायर करते हुए कभी कथा न करने देने को लेकर धमकाया। हमला करने वालों को वैन में मौजूद अमित कुमार ने पहचान लिया।
इसके बाद आरोपियों ने गांव में पहुंचकर आंबेडकर प्रतिमा का खंडित कर दी। मौके पर पहुंची गांव की महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इससे गांव की फूलन देवी व शांति देवी घायल हो गईं। आरोपी ने कथा में साउंड सर्विस की व्यवस्था देख कन्हैया कुशवाहा की मशीनें भी लूट ले गए। पुलिस ने तहरीर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, बलवा, मारपीट, धमकाने, एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर नौ नामजद समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
........................
संपूर्ण समाधान दिवस में हुई थी शिकायत
संगसियापुर में बौद्ध कथा के बाद घर लौट रहे कथा वाचक व उनकी टीम पर हमला व आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से तनाव की स्थित बनने की वजह हिंदू देवी-देवताओं को लेकर टिप्पणी करना रहा है। कथा को लेकर गांव के जितेंद्र सिंह गौर व कुछ ग्रामीणों ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर अकबरपुर तहसील में शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि गांव के आंबेडकर पार्क में 19 मार्च से बौद्ध कथा चल रही है। इसमें कथा वाचक की ओर से हिंदू देवी देवताओं के ऊपर अभद्र टिप्पड़ी की जाती है। इससे गांव के लोगों में रोष है। इससे गांव में कोई भी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने कथा वाचक व आयोजकों पर कार्रवाई करने की मांग की थी। यदि इस शिकायत पर अधिकारी ध्यान देते तो संगसियापुर में तनाव की स्थिति न बनती।

......................
वर्जन..................
गांव में नई आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रोहित उर्फ मोहन, अनंत उर्फ अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। - राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed