फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BTech student drowns in Ganga

पत्नी से मिलकर लौट रहा था पति, गंगा में नहाने के लिए उतरा तो मौत ने निगल लिया, दो दिन बाद मिली लाश

Tue, 18 Jun 2019 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jun 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
BTech student drowns in Ganga
गंगा नदी में नहाने के लिए उतरा तो दो दिन बाद मिला शव - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के नानामऊ घाट पर सोमवार शाम दोस्तों के साथ गंगा में नहाते समय बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र डूब गया। मंगलवार सुबह छात्र का शव नानामऊ घाट से 500 मीटर की दूर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


एटा जनपद के जेबरा निवासी सचिन शर्मा (25) पुत्र अशोक कानपुर के एक इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार को वह दोस्तों के साथ लखनऊ के सरोजनी नगर स्थित अपनी ससुराल गया था। देर शाम वह कार से वापस आते समय बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर वह गंगा नहाने को रुक गया।
विज्ञापन


 

सचिन अपने दोस्त सत्येंद्र और दिलीप के साथ गंगा में नहाने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह गहराई में चला गया। दोस्त सत्येंद्र व दिलीप ने उसे डूबते देख बचाने की काफी कोशिश की। उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराया। सोमवार शाम को अंधेरा होने तक गोताखोर ने काफी मशक्कत की पर वह नहीं मिला। मंगलवार सुबह गोताखोर दोबारा गंगा नदी में उतरे और शव ढूंढ निकाला। सचिन के पिता अशोक कुमार एटा में बेसिक शिक्षा विभाग में जूनियर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात हैं।

दो साल पहले हुई थी शादी
सचिन की शादी दो साल पहले लखनऊ के सरोजनी नगर निवासी मंजू से हुई थी। बीस दिन पूर्व मंजू मायके गई थी। रविवार को सचिन उससे मिलने आया था। सोमवार शाम वह वापस घर जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पिता अशोक, मां बीना व परिवार के अन्य लोग बांगरमऊ पहुंच गए। बेटे का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed