{"_id":"57f924e14f1c1bcd402704f8","slug":"bsp-workers-reach-lucknow-with-3000-vehicles-three-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बसपा की शक्ति प्रदर्शन रैली, 3000 वाहनों- तीन ट्रेनों से पहुंचेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बसपा की शक्ति प्रदर्शन रैली, 3000 वाहनों- तीन ट्रेनों से पहुंचेंगे लोग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
हाथ में मायावती का पोस्टर उठाए समर्थक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा की शक्ति प्रदर्शन रैली में शामिल होने के लिए निकली भीड़ शहरी क्षेत्रों के बजाय ग्रामीण इलाकों से ज्यादा है। पार्टी ने मंडल के उन क्षेत्रों से लोगों को लाने के लिए अधिक बसों का इंतजाम किया है, जहां पर जनाधार अधिक है। पूरे मंडल से तीन हजार से अधिक छोटे बड़े वाहन और तीन ट्रेनों को बुक किया गया है। नौ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाली इस रैली में शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर से कार्यकर्ता और समर्थक रवाना होने लगे।
बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्घांजलि देने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को अंबेडकर पार्क में बुलाया है। इसके लिए करीब 20 दिनों से तैयारी चल रही है। मंडल के सभी छह जनपदों के अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र से भी कार्यकर्ताओं को लाने के लिए विधानसभावार वाहनों का इंतजाम किया गया है।
हर विधानसभा से कम से कम एक हजार कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य है। फर्रुखाबाद से लखनऊ होकर जाने वाली ट्रेन उत्सर्ग एक्सप्रेस से कन्नौज, कायमगंज क्षेत्रों से काफी संख्या में कार्यकर्ता शाम तक लखनऊ पहुंच गए। इसी तरह ललितपुर और झांसी से आने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों से कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाने का इंतजाम किया गया है। जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने बताया कि पूरे प्रदेश से करीब 15 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है। जबकि कानपुर मंडल से छह हजार से अधिक लोगों के लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। ये सभी लोग सुबह तक लखनऊ पहुंच जाएंगे।