{"_id":"586bf1884f1c1b4d56159894","slug":"bsp-ready-for-big-rallies","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीकरण बैठाने के लिए बसपा लगाएगी पूरी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीकरण बैठाने के लिए बसपा लगाएगी पूरी ताकत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:26 AM IST
सार
15 के बाद रैली स्थल, तारीख तय की जाएगी
आज होगी जोनल कोआर्डिनेटरों की मीटिंग
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर मंडल की 27 विधानसभा सीटों पर जीत का समीकरण बैठाने के लिए बसपा पूरी ताकत लगाएगी। पार्टी नगर की दसों विधानसभा क्षेत्र में बसपा सुप्रीमो मायावती की महारैली कराएगी। 15 जनवरी के बाद स्थान और तारीख की आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। कानपुर नगर में दो महारैलियां हो सकती हैं। इसी के चलते बुधवार को नमक फैक्ट्री चौराहे के पास शिवम् पैलेस में जोनल कोआर्डिनेटर की मीटिंग बुलाई गई है।
कानपुर मंडल के छह जिलों में विधानसभा की 27 सीटें हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में बसपा को तगड़ा झटका लगा था। पार्टी सिर्फ एक सीट (कानपुर देहात की सिकंदरा) जीत सकी थी। 26 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। इसमें सात सुरक्षित सीटें शामिल थीं। इस बार बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को पूरे दमखम से लड़ने का फैसला किया। इसके चलते हर विधानसभा क्षेत्र में भाईचारा कमेटी का गठन और बूथ वार संगठन खड़ा किया गया। अब बसपा सुप्रीमो की रैली कराके वोटरों को एकजुट करने की कवायद की जा रही है।
इसी सिलसिले में बुधवार को जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. अशोक सिद्धार्थ, नौशाद खान और तिलक चंद्र अहिरवार ने मीटिंग बुलाई है। इसमें सभी जोनल कोआर्डिनेटर, बसपा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी भी शामिल होंगे। जोनल कोआर्डिनेटर ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। दलित, पिछड़ा वर्ग और सवर्णों की अलग-अलग भाईचारा कमेटियां गठित की जा चुकी हैं। जनसंपर्क का काम तेजी से चल रहा है। विधानसभा क्षेत्रवार सम्मेलन भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एकलौते विधायक को टिकट नहीं
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सिकंदरा विधानसभा सीट से बसपा के इंद्रपाल पाल चुनाव जीते थे। मंडल के एकलौते विधायक को बसपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया। टिकट काटकर महेंद्र कटियार को दे दिया। वह सपा छोड़कर बसपा में आए हैं।
इनसेट
कानपुर मंडल : सीटों की स्थिति
जिला विधानसभा क्षेत्र
कानपुर नगर 10
कानपुर देहात 4
कन्नौज 3
फर्रुखाबाद 4
इटावा 4
औरैया 2