फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP made List of Candidates for Lok Sabha seats

बसपा तैयार कर रही लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची

Sun, 23 Sep 2018 12:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 23 Sep 2018 12:14 PM IST
सार

- जोनलों की तरफ से ज्यादातर लोकसभा क्षेत्रों में होमवर्क पूरा
- बस पार्टी सुप्रीमो की मुहर की देरी, महागठबंधन से अलग चल रही तैयारी

विज्ञापन
BSP made List of Candidates for Lok Sabha seats
बसपा सुप्रीमो मायावती

विस्तार

भाजपा के खिलाफ विपक्षियों के महागठबंधन से अलग बहुजन समाज पार्टी लोकसभा की तैयारी में जुटी है। पार्टी के सभी जोनल प्रमुखों ने अपने-अपने लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की सूची भी बनानी शुरू कर दी है। ज्यादातर जगहों पर तो प्रत्याशियों के नाम पर पेंसिल वर्क हो चुका है, केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को कलम चलानी बाकी है।
विज्ञापन

BSP made List of Candidates for Lok Sabha seats
बसपा सुप्रीमो मायावती
पिछले करीब तीन महीने से बूथ और सेक्टर लेवल पर संगठन को मजबूत करने में जुटी पार्टी प्रत्याशियों की खोज भी साथ-साथ कर रही थी। बसपा ने लोकसभा क्षेत्र में ऐसी सीटों पर प्रत्याशियों का नाम सूची में दर्ज कर लिया है, जहां पर पिछले लोकसभा चुनाव के अनुसार बसपा का रिकार्ड विपक्ष की दूसरी पार्टियों से बेहतर रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि बसपा महागठबंधन में सहयोगी बनती भी है तो सूचीबद्ध किए गए प्रत्याशियों का नाम बरकरार रखने की कोशिश की जाएगी।

अकबरपुर, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया, हमीरपुर जैसी कई सीटों के लिए 15 दिन पहले ही प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक पार्टी प्रत्याशियों के नाम भी घोेषित कर सकती है। दो दिन पहले महानगर में पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक में आए जोनल प्रमुख भीमराव अंबेदकर ने बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से लगी है। महागठबंधन का हिस्सा बनना है या नहीं इस पर फैसला पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed