फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP ground in honor of sister

बहन जी के सम्मान में बसपा मैदान में

Fri, 29 Jul 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Fri, 29 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
BSP ground in honor of sister
रागेंद्र स्वरूप सभागार में हुई बसपा की बैठक में संबोधित करते राम कुमार कुरील व अन्य। - फोटो : amarujala
कानपुर। भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह के बयान से उपजे विवाद को बसपा और हवा देगी। इसी सिलसिले में गुरुवार को रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम सिविल लाइंस में जोनल कोआर्डिनेटर, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष और कैडर से संबंधित कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। इसमें भाजपा पर हमला बोला गया। साथ ही कहा गया कि भाजपा जिस तरह से बेटी के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है, उसी तरह बसपा भी लड़ेगी। आखिर बहिन जी (मायावती) भी किसी की बेटी हैं। बहिन जी की लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाएंगे। सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन

 बसपा की मंडलीय समीक्षा मीटिंग गुरुवार को कानपुर में हुई। इसमें कन्नौज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और कानपुर देहात के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सबने यूपी के मौजूदा हालात पर चर्चा की और कहा कि बहन जी के सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसी क्रम में ही मायावती की मंडलीय रैली कराने का फैसला हुआ। उनकी पहली मंडलीय रैली 21 अगस्त को आगरा मंडल में होगी। बहन जी अब सीधे जनता और कार्यकर्ता से संवाद स्थापित करेंगी। कानपुर मंडल की रैली अक्तूबर के बाद होगी। इसकी डेट लखनऊ में 9 अक्तूबर को प्रस्तावित बड़ी रैली के बाद फाइनल की जाएगी। राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक सिद्धार्थ और जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. राम कुमार कुरील ने कहा कि  पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। बताएं कि भाजपा कैसे दलितों पर अत्याचार कर रही है।
विज्ञापन


7 को कैंट के प्रत्याशी के नाम का एलान
कैंट विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के नाम का एलान 7 अगस्त को किया जाएगा। इस सिलसिले में जाजमऊ केडीए कालोनी में मीटिंग बुलाई गई है। कैंट विधानसभा क्षेत्र डॉ. नसीम अहमद को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। डॉ. नसीम कानपुर नगर लोकसभा क्षेत्र से बसपा का चुनाव लड़ चुके सलीम अहमद के बड़े भाई हैं। इससे पहले कैंट विधानसभा क्षेत्र से समी शाह को बसपा ने टिकट दिया था लेकिन इसे काटकर अब डॉ. नसीम को दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन से लगा जाम
बसपा की मीटिंग से वीआईपी रोड और कचहरी के आसपास भीषण जाम लग गया। रागेंद्र स्वरूप परफारमिंग आर्ट सेंटर के आसपास चार स्कूल भी हैं। सड़क पर ही बसपाई वाहन खड़ा करके मीटिंग में चले गए। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ा। स्टूडेंट भी जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस भी असहाय दिखी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed