फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSP expelled two leaders due to Indiscipline

बसपा के इन दो नेताओं पर गिरी गाज

Thu, 01 Mar 2018 09:47 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
BSP expelled  two leaders due to Indiscipline
बसपा सुप्रमों मायावती
अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाकर बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर में अपने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 
विज्ञापन


नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राम शंकर कुरील ने बताया कि पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर और आरपी कुशवाहा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन दोनों पूर्व विधायकों के अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की रिपोर्ट मिली थी। जांच कराने पर आरोप सही निकले।
विज्ञापन


दोनों को कई बार चेतावनी दी गई लेकिन कोई सुधार नहीं आया। इस वजह से दोनों को पार्टी से निकाल दिया गया है। कमलेश दिवाकर बिल्हौर और आरपी कुशवाहा घाटमपुर से विधायक रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन समाज पार्टी की नई जिला और नगर कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। राम शंकर कुरील को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान बसपा की नगर इकाई के अध्यक्ष अनंत कुमार मिश्र ‘अंटू’ को हटाकर सुरेंद्र कुशवाहा को नगर अध्यक्ष बनाया गया है।



जिला उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, जिला महासचिव नत्थू लाल दिवाकर, जिला सचिव मोहम्मद इमरान और जिला कोषाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा को बनाया गया है। बहुजन वांलेटियर फोर्स का जिला संयोजक गिरधारी लाल और रामआसरे कठेरिया को बनाया गया है। नगर संगठन में उपाध्यक्ष हमजा रजा, महासचिव अरविंद वाल्मिकी, सचिव अरुण मिश्रा और कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सोनकर को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed