फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSF and police personnel opened fire in minor dispute, three injured

यूपी: मामूली विवाद में बीएसएफ व पुलिस जवान ने चलाई गोली, तीन घायल

Wed, 09 Dec 2020 12:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 09 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
BSF and police personnel opened fire in minor dispute, three injured
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर देहात में राजपुर थाना क्षेत्र के बैना गांव में मंगलवार शाम मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक व पिस्टल से फायरिंग कर दी। इससे तीन युवक गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बीएसएफ व पुलिस के जवानों समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है।
विज्ञापन


इनके पास से पिस्टल, बंदकू व एक अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। कई थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। जैनपुर निवासी बीएसएफ का जवान शैलेंद्र पड़ोस के बैना गांव में रहने वाले बहनोई जीतू के यहां मंगलवार को गया था।
विज्ञापन


बहनोई के पड़ोसी वीर सिंह के बेटे दीपक ने शैलेंद्र पर पुरानी पंचायत में शामिल होने को लेकर कमेंट कर दिया। इससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शैलेंद्र गांव से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने गांव के साथी भानू, दया सिंह व बैना गांव के पुलिस के जवान पृथ्वी सिंह के साथ मिलकर पिस्टल व बंदूक और अवैध तमंचा लेकर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के बाहर मिले दीपक की पिटाई शुरु कर दी। इस बीच गांव के अजीत सिंह, मानवेंद्र सिंह ने पहुंच कर विरोध किया। इससे नाराज आरोपियों ने फायरिंग शुरु कर दी। इससे गोली लगने से दीपक, अजीत, मानवेंद्र घायल हो गए। इससे गांव में भगदड़ मच गई।

फायरिंग व बवाल की सूचना पर राजपुर के अलावा देवराहट, अमराहट, सिकंदरा, भोगनीपुर थानों से पुलिस बल बुलाया गया। ग्रामीणों को अनावश्यक भीड़ न लगाने और अपने घरों में जाने की हिदायत दी। इंस्पेक्टर रामप्रकाश ने बताया कि घायलों को राजपुर पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से बीएसएफ व पुलिस के जवानों सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

यह रही घटना की मुख्य वजह 
बैना गांव में दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर होमगार्ड राकेश दुबे व उसके पड़ोसी लालजी प्रजापति के बीच विवाद हो गया था। इसमें पंचायत हुई थी। पंचायत में पड़ोसी गांव निवासी बीएसएफ का जवान शैलेंद्र भी शामिल हुआ था। शैलेंद्र ने राकेश का पक्ष लिया था।

मंगलवार को शैलेंद्र जब बहनोई के घर पहुंचा तो उनके पड़ोसी वीर सिंह के बेटे दीपक ने उस पर पंचायत का जिक्र कर कमेंट किए। इससे शैलेंद्र खफा हो गया। इसके बाद योजना बनाकर शस्त्र लेकर साथियों के साथ दोबारा पहुंचा। दीपक उसे गांव के बाहर मंदिर में बैठा मिल गया। हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। जब गांवों के लोगों ने विरोध किया तो फायरिंग शुरु कर दी। 

 

दो गांव के बीच बढ़ा तनाव 
इस घटना के बाद बैना व पड़ोसी जैनपुर गांव के बीच तनाव के हालात हो गए। राजपुर इंस्पेक्टर ने इसे भांपते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी। साथ ही आसपास के सभी पांच थानों का फोर्स बुला लिया। पुलिस ने बैना के अलावा जैनपुर गांव जाकर ग्रामीणों की गतिविधियों पर नजर रखी। हालाकि पुलिस गांवों में तनाव की बात से इंकार कर रही है। फिलहाल दोनों गांवों में पुलिस तैनात है। 

बीएसएफ जवान के नाम है दो शस्त्र 
जैनपुर गांव निवासी बीएसएफ के जवान शैलेंद्र सिंह के पास डबल बैरल बंदूक व एक पिस्टल का लाइसेंस है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि उसने घटना में दोनों शस्त्रों का प्रयोग किया है। करीब आठ राउंड फायरिंग की बात ग्रामीण बता रहे हैं। पुलिस भी इसे मान रही है। ग्रामीण बताते हैं कि पहले शैलेंद्र ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवा में बंदूक व पिस्टल से फायर किए।

इसके बाद उसने घालयों को सीधे में पैर में बंदूक से गोली मारी। पुलिस ने दोनों शस्त्र कब्जे में लिए हैं। मामले में उसकी तैनाती स्थल के बावत जानकारी जुटाई जा रही है। घटना में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया पृथ्वी सिंह एक साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि वह इस समय झांसी में तैनात है। वह इस बीच गांव में था। पुलिस उसके बावत भी जानकारी जुटा रही है। 

मामूली बात को लेकर विवाद के बाद गोली चलने की घटना हुई है। चार लोग हिरासत में लिए गए हैं। इसमें बीएसएफ व पुलिस के जवान भी शामिल हैं। बीएसएफ जवान के पास दो लाइसेंसी शस्त्र हैं। उन्हें कब्जे में लिया गया है। ऐतिहात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों की हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। - केशव कुमार चौधरी, एसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed