फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSC student commits suicide

बीएससी के छात्र ने की खुदकुशी, फांसी के फंदे पर लाश झूलती देख निकली चीख, घर में मच गया कोहराम

Tue, 03 Mar 2020 11:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 03 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
BSC student commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
चित्रकूट के भौंरी में अज्ञात कारण के चलते बीएससी के छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात को घटना की जानकारी होते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजन उसे फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने बताया कि मृतक अपने बडे़ भाई के साथ प्रयागराज में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। रैपुरा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी महेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात सभी परिजन खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन


देर रात को छोटे पुत्र मनीष कुमार (19) ने अज्ञात कारण के चलते कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसकी नींद खुली तो बेटे को फंदे में लटका देख चीख पड़ा। चीख सुनकर सभी परिजन जाग गए। तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजन देर रात को ही लगभग ढाई बजे शव को लेकर गांव लौट गए। मृतक मनीष दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। वह बड़े भाई के साथ प्रयागराज में रहकर पढ़ाई व नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। डभौरा मप्र के डिग्री कॉलेज से बीएससी भी कर रहा था। अभी उसके बीएससी के पेपर चल रहे हैं तो वह अपने भाई के साथ गांव आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed