फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSc final year student and gym trainer committed suicide in Jalaun

UP: 'मैं अच्छी बेटी नहीं... मां को मैसेज भेजकर जिम ट्रेनर ने दी जान; मोबाइल में वीडियो ऑन कर लगाया फंदा

Mon, 11 Nov 2024 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Nov 2024 10:28 AM IST
सार

जालौन में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा व जिम ट्रेनर ने खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले युवती ने अपनी मां को मैसेज किए थे। इसके साथ ही मोबाइल का कैमरा ऑन कर फांसी लगाई।

विज्ञापन
BSc final year student and gym trainer committed suicide in Jalaun
BSc final year student suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन के उरई में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा व जिम ट्रेनर ने घर में चादर से फंदा लगाकर जान दी। घटना के समय वह घर में अकेली थी। मृतका की मां की तहरीर पर जिम संचालक व उसके तीन साथियों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मृतका ने अपने मोबाइल पर वीडियो ऑन कर आत्मघाती कदम उठाया। इसके साथ ही अपनी मां को मैसेज भी भेजकर क्षमा मांगी और आरोपियों पर कार्रवाई करवाने की बात कही।
विज्ञापन


शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला गणेशगंज निवासी स्व. महेश की 19 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुमारी उर्फ जिया ने शनिवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय मां रानी ब्यूटी पार्लर में काम करने गई थीं। जबकि भाई मयंक बाहर किसी काम से गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में अकेली थी जिम ट्रेनर
देर रात जब मां घर पहुंची तो बेटी को फंदे पर लटका देख कोहराम मच गया। युवती की मां रानी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि जिया शहर के पीली कोठी के पास स्थित जिम में ट्रेनर का काम करती थी। 
 

शनिवार को हिमांशु ने की थी बात
वहां का संचालक आकाश गुप्ता, ट्रेनर शानू, विशाल पुरवार व हिमांशु यादव उसे ब्लैकमेल कर मानसिक उत्पीड़न करते थे। हिमांशु यादव ने पुत्री को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शनिवार को हिमांशु ने उसकी बेटी से बात की, इससे बाद उसकी बेटी ने वीडियो बनाते हुए फंदा लगा लिया, इससे उसकी मौत हो गई।

आत्महत्या के लिए उकसाने व ब्लैकमेल करने के लिए केस
महिला का आरोप है कि उक्त लोगों के खिलाफ कई सबूत बेटी के मोबाइल में है। पुलिस ने तहरीर लेकर आत्महत्या के लिए उकसाने व ब्लैकमेल करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed