फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BSA sacked 23 teachers with fake BEd degree

इटावा: फर्जी बीएड डिग्री वाले 23 शिक्षक बर्खास्त बीएसए ने की कार्रवाई, 26 शिक्षकों पर चल रही जांच

Tue, 07 Jan 2020 11:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Jan 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
BSA sacked 23 teachers with fake BEd degree
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इटावा में बीएड की फर्जी डिग्री के जरिए परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति पाने वाले 23 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इन शिक्षकों ने आगरा के भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से 2005 में बीएड करने की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन


इसी तरह अन्य 26 शिक्षकों की अभी जांच चल रही है। वर्ष 2006 से 2013 के बीच नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई गई,  इसमें  72 शिक्षकों के अभिलेख संदेहास्पद निकले। कुछ की टीईटी की मार्कशीट सही नहीं थी।
विज्ञापन


कुछ की बीएड की डिग्री पर संदेह हुआ। इस पर एडी बेसिक की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति से जांच कराई। समिति में एडीएम और एएसपी भी शामिल रहे। ऑनलाइन जांच में डिग्री फर्जी मिलने पर शिक्षकों ने ऑफलाइन जांच का अनुरोध समिति से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन जांच में 23 शिक्षकों की डिग्री फर्जी निकली हैं। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक विशेष अनुसंधान दल की विवेचना में बीएड की डिग्री फर्जी मिलने पर 23 की सेवा समाप्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed