{"_id":"66ec039eea1a5ad4fd0a42f5","slug":"brutality-in-chitrakoot-girl-accused-a-young-man-of-rape-pleaded-to-the-police-said-i-want-justice-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में दरिंदगी: युवती ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार…बोली- मुझे न्याय चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में दरिंदगी: युवती ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस से लगाई गुहार…बोली- मुझे न्याय चाहिए
Thu, 19 Sep 2024 04:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:28 PM IST
सार
Chitrakoot News: पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच जल्द ही शुरू की जाएगी और दोषी को सख्त सजा दी जाएगी। पीड़िता से जानकारी जुटाई गइ है, जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जानकारी देती पीड़ता
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जनपद के एक गांव में एक युवती ने युवक लाल सिंह उर्फ कैरा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ दोस्ती का झांसा देकर कई बार उसका शोषण किया और जब उसने इसका विरोध किया, तो उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दीं।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि वह कई बार स्थानीय थाने में शिकायत करने गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उसने चित्रकूट पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। पीड़िता ने कहा है कि मैंने कई बार पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
अब मैं न्याय की आस में यहां आई हूं। मुझे न्याय चाहिए और मेरे परिवार की सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच जल्द ही शुरू की जाएगी और दोषी को सख्त सजा दी जाएगी। पीड़िता से जानकारी जुटाई गइ है, जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन