फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brutal murder of youngman in kannauj

मामूली विवाद में मटन शॉप से उठाया चाकू, कर दी युवक की निर्मम हत्या, गांव में तैनात पुलिस-पीएसी

Sat, 15 Sep 2018 09:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 15 Sep 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
brutal murder  of youngman in kannauj
मटन शॉप जहां पर वारदात हुई - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में सौरिख थानाक्षेत्र के गांव बहादुरपुर में शनिवार को मामूली विवाद पर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन सीओ ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें मना लिया। पुलिस ने मौके से हमलावर की बाइक और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। हत्या से तनाव के चलते गांव में पुलिस और पीएसी लगा दी गई है।
विज्ञापन


सौरिख थानाक्षेत्र के गांव बहादुरपुर में इरफान पुत्र नवाब अली की दुकान है। शनिवार को उसकी दुकान पर गांव मझिगवां निवासी राजपाल उर्फ बीटू (25) पुत्र नरसिंह सिंह बैस और बहादुरपुर निवासी विनय पुत्र दुर्गा सिंह बैठे थे। सौरिख के मोहल्ला गढ़ी निवासी इरफान का रिश्तेदार जावेद पुत्र नौशाद भी एक युवक के साथ बाइक से दुकान पर पहुंच गया। राजपाल ने जावेद से दो हजार रुपये के फुटकर कराए।
विज्ञापन


इस दौरान विनय और जावेद के बीच पेड़ का सौदा होने लगा। राजपाल ने कुछ कह दिया। इस पर दोनों में गालीगलौज के बाद मारपीट होने लगी। आरोप है कि पास की मुर्गे के मीट की दुकान पर रखे चाकू से जावेद ने राजपाल पर कई वार कर दिए। वारदात के बाद जावेद साथी के साथ भाग गया। खबर मिलने पर राजपाल के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया

brutal murder  of youngman in kannauj
वारदात की जानकारी लेते एएसपी केसी गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए ग्रामीणों ने लकड़ी डालकर नादेमऊ-सौरिख रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। इसी बीच क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। विवाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। इसको देखते हुए अधिकारियों ने सौरिख के अलावा छिबरामऊ, विशुनगढ़, तालग्राम व इंदरगढ़ थानों की पुलिस व पीएसी बुला ली।

एएसपी केशवचंद्र गोस्वामी, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम और फोरेंसिक टीम ने भी मौका ए वारदात पर जांच की। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed