फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutal murder of liquor shop salesman, dead body found lying in the fields, canteen operator in custody

Kanpur: शराब दुकान के सेल्समैन की नृशंस हत्या, गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला शव, कैंटीन संचालक हिरासत में

Fri, 22 Mar 2024 02:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:41 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गेहूं के खेतों में पड़ा मिला। परिजनों ने दो दिन पहले कैंटीन संचालक से विवाद में हत्या की बात कही है। परिजनों के आरोप पर कैंटीन संचालक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Brutal murder of liquor shop salesman, dead body found lying in the fields, canteen operator in custody
मृतक की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव में गुरुवार रात शराब दुकान के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव गांव से पांच सौ मीटर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने दो दिन पूर्व कैंटीन संचालक से विवाद होने को लेकर उसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कैंटीन संचालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

जलाला गांव निवासी आनंद सिंह उर्फ राजा (30) क्षेत्र के श्रीनगर में शराब की दुकान में सेल्समैन था। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव से पांच सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पहचान होने पर सूचना पाकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व उसका श्रीनगर स्थित कैंटीन संचालक से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

परिजनों ने संचालक पर ही हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर पहुंची एडीसीपी अंकिता शर्मा व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीसीपी ने बताया कि युवक को दो गोली मारी गई हैं। परिजनो ने कैंटीन संचालक पर आरोप लगाया है। उसे हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed