{"_id":"63a411cc19ebdf4de36383ca","slug":"brutal-murder-of-an-elderly-woman-by-beating-her-with-a-stick-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बुजुर्ग महिला की डंडे से पीट कर निर्मम हत्या, धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ का किया था विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बुजुर्ग महिला की डंडे से पीट कर निर्मम हत्या, धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ का किया था विरोध
Thu, 22 Dec 2022 04:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:27 PM IST
सार
बिल्हौर थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ का विरोध करने पर युवक ने बुजुर्ग महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में गंगा तटवर्ती गांव घाघपुर में एक बुजुर्ग महिला की नशेबाज ने डंडे से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला घर के बाहर बैठी थी, तभी हमलावर ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडे ने बताया कि गांव निवासिनी महिला सुरजाना देवी (75) पत्नी स्व. राम सजीवन यादव सुबह करीब 8:30 बजे की घर के बाहर धूप में बैठी हुई थी। तभी मानसिक रूप से विक्षिप्त एक नशेबाज विजय शंकर पुत्र स्व. राजाराम कुरील पास ही के मंदिर में तोड़फोड़ कर रहा था।
विज्ञापन
इसका महिला ने विरोध किया, जिससे गुस्साए युवक ने महिला पर डंडे से कई वार कर दिए। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। साथ ही उसकी एक बकरी को भी पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंचे पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विजय ढुल एसीपी बिल्हौर आलोक कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद गांव में आक्रोश है। सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।