फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutal murder of a young man in Ghatampur, cut off private part also marks of injury, blood stained knife reco

Kanpur Murder: घाटमपुर में युवक की निर्मम हत्या, प्राइवेट पार्ट काटा...चोट के भी निशान, खून से सना चाकू बरामद

Thu, 08 Jun 2023 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 08 Jun 2023 11:39 AM IST
सार

Kanpur Crime: घाटमपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला आशनाई का लग रहा है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
Brutal murder of a young man in Ghatampur, cut off private part also marks of injury, blood stained knife reco
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपर में घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के तरगांव गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह नोन नदी किनारे खेत में ग्रामीणों को शव पड़ा मिला। युवक का प्राइवेट पार्ट काटा गया है। शरीर पर चोट के निशान हैं। युवक और हत्यारे के बीच संघर्ष के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना चाकू बरामद किया है। साथ ही, देशी शराब की शीशी और दो गिलास पड़े थे।  आशनाई में हत्या की आशंका जताई जा रही है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्रामीण नोन नदी की ओर गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान तरगांव गांव निवासी नीलम यादव के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने गांव में आकर जानकारी दी, तो हड़कंप मच गया। आनन फानन पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम कर रही है पड़ताल
शव के शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सोशल मीडिया के साथ आसपास के थानों की पुलिस के मदद ले रही है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया है। घाटमपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस बोली- मामला आशनाई का लग रहा
प्राथमिक जांच में मामला आशनाई का लग रहा है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अनुमान है कि पहले शराब पिलाई होगी। इसके बाद युवक की हत्या कर दी गई। मृतक और हत्यारे के बीच संघर्ष भी हुआ होगा, जिसके निशान मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed