फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brutal murder of a six-year-old girl in Fatehpur, dead body thrown in sacks, fear of rape, SP reached the spot

Fatehpur: छह साल की बच्ची की निर्मम हत्या, शव बोरे में भरकर फेंका, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Jul 2022 12:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Jul 2022 12:19 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में छह वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर एसपी तुरंत मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
Brutal murder of a six-year-old girl in Fatehpur, dead body thrown in sacks, fear of rape, SP reached the spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के चौडगरा थाना क्षेत्र में कक्षा एक की छात्रा का शव देर शाम बोरे में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात दौलतपुर गांव की है, जहां एक मजदूर की छह वर्ष की बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय की छात्रा थी। रोज की तरह वह मंगलवार को भी स्कूल गई थी, लेकिन दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। 

विज्ञापन

मामला गंभीर होता देख पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो, आम की बाग में बोरे में भरकर फेंका शव बरामद हुआ। शव देखकर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। नोकझोंक के बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। पुलिस के मुताबिक बच्ची के सिर पर किसी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई है। ग्रामीण मान रहे हैं बच्ची ने आरोपी को पहचान लिया होगा, तभी दुष्कर्म के बाद उसे मौत के घाट उतारा है। 

विज्ञापन

वारदात कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है। गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार पासवान की 6 साल की पुत्री दिव्या गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक कि छात्रा थी। छुट्टी के बाद दोपहर को बच्ची घर नहीं लौटी। परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे। परिवार शाम को लौटा तो बच्ची की खोजबीन चालू की। उसका देर शाम तक कोई पता नहीं लगा, तो पुलिस को खबर दी। 

विज्ञापन

ग्रामीण पुलिस के साथ अलग-अलग जगहों में बच्ची की तलाश करने लगे। गांव किनारे रजब अली की बाग में बच्ची का बोरे के अंदर भरा शव बरामद हुआ। शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की।  नोकझोंक के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी राजेश कुमार, सीओ परशुराम त्रिपाठी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन

गांव में कांबिंग कर हत्यारोपी की तलाश की जाती रही। चार संदिग्धों की भी पुलिस ने धरपकड़ की है। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया बच्ची के सिर पर चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी तरह की स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिंदकी, जहानाबाद, औंग और बकेवर थाने का भी फोर्स मौजूद रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed