फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brutal murder of a girl in broad daylight in Kanpur, attack with knife and axe on a moving bike

Kanpur: युवती की दिन-दहाड़े नृशंस हत्या, चलती बाइक पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला, प्रेमी ने जहर खाकर दी जान

Sun, 26 Nov 2023 10:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 26 Nov 2023 10:59 AM IST
सार

Kanpur News: सुनोज द्वारा बीच बचाव करने पर भी सुरेश लगातार हमला करता रहा। हमले में उसकी कुल्हाड़ी भी टूट गई। कुल्हाड़ी टूटने पर सुरेश ने चाकू से कई वार कर सन्नो की हत्या कर दी।

Brutal murder of a girl in broad daylight in Kanpur, attack with knife and axe on a moving bike
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में चलती बाइक में एक सिरफिरे युवक ने गांव की ही युवती पर चाकू और कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना राणा गांव के सामने जीटी रोड पर हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।


इंस्पेक्टर बिल्हौर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गदनपुर आहार गांव निवासी लव कुश की पुत्री सन्नो (20) अपने जीजा सनोज निवासी धमनी निवाड़ा और भतीजे राज के साथ अपनी दीदी रूबी के घर जा रही थी। तीनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। 

अभी बाइक सवार तीनों राणा गांव के सामने ओवर ब्रिज पर ही पहुंचे थे। तभी गांव का ही सुरेश कुमार एकाएक बाइक लेकर सामने आ गया। देखते ही देखते सुरेश कुल्हाड़ी से सन्नो पर वार करना आरंभ कर दिया। सुनोज द्वारा बीच बचाव करने पर भी सुरेश लगातार हमला करता रहा।

विज्ञापन

कुल्हाड़ी टूटने पर चाकू से किए वार
हमले में उसकी कुल्हाड़ी भी टूट गई। कुल्हाड़ी टूटने पर सुरेश ने चाकू से कई वार कर सन्नो की हत्या कर दी और मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त अजय द्विवेदी सहित फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची। साथ ही दुर्घटना की सूचना पर आसपास गांव के सैकड़ो लोग भी जुट गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद प्रेमी ने खाया जहर
प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी सुरेश कुमार ने घटना के बाद जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। यहां इलाज के दौरान प्रेमी की भी मौत हो गई। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed