{"_id":"655f1f51b9ef6df6950e1d23","slug":"brother-in-lawt-hrew-jija-off-the-roof-for-property-tried-to-get-signatures-on-papers-case-registered-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: संपत्ति के लिए सालों ने बहनोई को छत से नीचे फेंका, पेपरों में हस्ताक्षर कराने का किया प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: संपत्ति के लिए सालों ने बहनोई को छत से नीचे फेंका, पेपरों में हस्ताक्षर कराने का किया प्रयास, केस दर्ज
Thu, 23 Nov 2023 03:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 23 Nov 2023 03:16 PM IST
सार
Kanpur News: पत्नी के भाइयों ने जबरन आशीष के माता-पिता से मकान हड़पने के लिए स्टांप पेपरों में हस्ताक्षर कराने प्रयास किया। मना करने पर आशीष के मुंह में शराब डाली और घसीटते हुए तीसरी मंजिल पर ले जाकर नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में नौबस्ता थानाक्षेत्र के यशोदा नगर के राजीव नगर निवासी आशीष यादव पहले वह कुवैत में धोबी का काम करते थे। 2018 में उसकी भीतरगांव निवासी रेखा से शादी होने के बाद से वह कानपुर ही रहने लगे। आशीष का आरोप है कि पत्नी का व्यवहार उनके व माता-पिता के प्रति अच्छा नहीं था।
विज्ञापन
29 जून 2021 को रेखा ने अपने पिता हरीलाल, भाई अशोक और विकास कुमार और दो अज्ञात को घर बुलाकर शराब पिलवाई। इस दौरान पत्नी के भाइयों ने जबरन आशीष के माता-पिता से मकान हड़पने के लिए स्टांप पेपरों में हस्ताक्षर कराने प्रयास किया।
विज्ञापन
मना करने पर आशीष के मुंह में शराब डाली और घसीटते हुए तीसरी मंजिल पर ले जाकर नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी रीढ़ व कूल्हे की हड्डी टूट गई। कई दिनों तक बेहोश रहने के बाद जब होश में हुए तो पुलिस के चक्कर लगाने लगे। अंत में कोर्ट में गुहार लगाने पर मंगलवार को केस दर्ज हो गया।
विज्ञापन