फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   brother in law inspector why so afraid

जीजा जी दरोगा तो डर काहे का

Tue, 06 Dec 2016 09:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 06 Dec 2016 09:00 PM IST
सार

- दरोगा के साले ने फालोवर को पीटा
- पुलिस लाइन के अंदर घर में हमला 
- पीड़ित ने दी तहरीर, मेडिकल कराया

विज्ञापन
brother in law inspector why so afraid
डेमो

विस्तार

एक दरोगा के साले पर जीजा की वर्दी का रौब कुछ इस कदर चढ़ा कि उसने पुलिस लाइन कालोनी में पड़ोस में रहने वाले फालोवर को घर में घुसकर मारा-पीटा। पीड़ित की तहरीर पर उसका मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली की पुलिस लाइन कालोनी में अशोक कुमार (38) पुत्र नन्हू रहता है। उसके पास की दूसरी कालोनी में दरोगा भी रहता है। अशोक कुमार के अनुसार सोमवार को दरोगा का साला आया था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर अशोक कुमार का दरोगा के साले से विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कर दिया। मामला शांत होने पर अशोक अपनी कालोनी में चला गया। अशोक का आरोप है कि कुछ देर बाद दरोगा का साला डंडा लेकर उसके कमरे में आया और उसे पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल कमलेश नरायण पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर फालोवर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed