{"_id":"651a6510f6dd693f9e030e16","slug":"brother-in-law-did-obscene-acts-with-a-woman-caught-her-in-the-bathroom-and-started-forcing-herself-report-f-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जेठ ने की महिला से अश्लील हरकत, पीड़िता बोली- बाथरूम में पकड़ा...और करने लगा जबरदस्ती, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जेठ ने की महिला से अश्लील हरकत, पीड़िता बोली- बाथरूम में पकड़ा...और करने लगा जबरदस्ती, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 02 Oct 2023 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:08 PM IST
सार
Banda Crime: एसपी के आदेश पर आरोपी जेठ के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। सास-ससुर के साथ गांव में रहते हैं। 18 सितंबर को रात 10 बजे घर के बाहर बने शौचालय में गई थी। उसका जेठ वहां बैठा था, उसने शौचालय के भीतर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
उसके साथ अश्लील हरकत की। वह उससे बचकर घर के अंदर आई और सास-ससुर को पूरी घटना बताई। ससुर ने अगले दिन जेठ को उलाहना दिया। इस पर जेठ ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए घर के अंदर आकर उसके वृद्ध सास और ससुर को भी पीटा।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जा रही थी, तभी आरोपी ने रास्ता रोक लिया। किसी तरह वह एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी के आदेश पर आरोपी जेठ के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन