फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother-in-law came home only three days ago

Kanpur News: तीन दिन पहले ही घर आया था बहनोई

Mon, 10 Feb 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law came home only three days ago
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के महेराचुंगी के पास रात लगभग दस बजे रिटायर्ड सीएमओ विश्वनाथ के घर से एक के बाद एक गोलियों की तड़तड़ाहट से मोहल्ला गूंज उठा। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। देर रात घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। हर कोई यही कहता हुआ नजर आया कि इतना सबकुछ होने के बाद भी घर में सुकून नहीं था।
विज्ञापन

बहनोई राहुल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि ससुर विश्वनाथ के बेटे हर्षवर्धन व मेरी पत्नी ज्योति समेत दो बेटियां थीं। उन्होंने अपनी सेवा के लिए ज्योति को शुरुआत से ही यहीं घर पर रख रखा था। राहुल लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि सप्ताह 10 दिन में परिवार से मिलने के लिए आते रहते हैं। गुरुवार को ही लखनऊ से आए थे। साला हर्षवर्धन प्रॉपर्टी को लेकर पत्नी और राहुल से खुन्नस खाए हुए था।
विज्ञापन


अक्सर इसे लेकर वह विवाद करता रहता था। इसकी कई बार शिकायतें थाने में भी की गई हैं, लेकिन पारिवारिक मामला होने की वजह से आपसी समझौता हो जाता था। ससुर ने नाराजगी जताते हुए साले को घर में एक कमरा रहने को दे दिया था, जबकि पत्नी और बेटी तासू (03) पूरे घर में सामान्य रूप से रहते थे। यही साले को अखरता था। रविवार रात को भी हर्षवर्धन ने आकर उल्टा सीधा कहा था। रोकने पर उसने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। कई राउंड फायर किए। इसमें बेटी और पत्नी की मौत हो गई। राहुल ने बताया कि उसकी भी अंगुली में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed