{"_id":"66c34a3adb3d60fecb05febc","slug":"brother-going-to-tie-rakhi-to-his-sister-dies-in-an-accident-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: बहन से राखी बंधवाने जा रहे इकलौते भाई की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: बहन से राखी बंधवाने जा रहे इकलौते भाई की दुर्घटना में मौत
Mon, 19 Aug 2024 07:07 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:07 PM IST
सार
Hardoi News: बहन से राखी बंधवाने जा रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गोविंद सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षा बंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। कन्नौज जिले के ठठिया निवासी गोविंद सिंह (35) तिर्वा मेडिकल काॅलेज में संविदा पर चतुर्थश्रेणी कर्मी (चपरासी) थे। उसकी बहन सरोज का घर बेनीगंज में है। सोमवार को रक्षाबंधन होने पर रविवार की शाम वह बाइक से बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे थे। बघौली के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी कछौना पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात गोविंद ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सोमवार को शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
परिवार में पत्नी और एक पुत्री है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना बघौली के पास हुई थी। दुर्घटना करने वाले वाहन के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश बघौली पुलिस को दिए गए हैं। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।