फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother dies in front of sister in accident on Dooj day

Kanpur News: दूज के दिन दुर्घटना में बहन के सामने भाई की मौत

Wed, 15 Nov 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Brother dies in front of sister in accident on Dooj day
शिवली। थाना क्षेत्र के बगुलाही गांव के पास बाइक सवार भाई-बहन को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से दूर गिरकर बहन सुरक्षित बच गई जबकि गंभीर रूप से घायल भाई ने कुछ देर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद के गोपालपुर निवासी संतोष कुमार (44) बुधवार सुबह बाइक से बहन सुनीता को छोड़ने दुबियाना शिवराजपुर जा रहा था। शिवली-रसूलाबाद रोड पर बगुलाही गांव के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता कुछ दूर छिटक कर गिरी। जबकि सड़क पर गिरने से संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख कार सवार मौके से कार छोड़कर फरार हो गए। जबकि सुनीता खून से लथपथ भाई को देखकर बदहवास हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संतोष को सीएचसी शिवली भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर अनहोनी की जानकारी पाकर पत्नी मधू, बेटा अनुज व बेटी शिवानी रोने बिलखने लगे। थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed