फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Brother and sister died in car accident on express way

उन्नाव: एक्सप्रेस-वे पर कार का फटा टायर, हादसे में भाई-बहन की मौत

Mon, 02 Mar 2020 04:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister died in car accident on express way
death - फोटो : amar ujala

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा पलटी। हादसे में कार सवार भाई-बहन की मौत हो गई। मृतका की तीन साल की बच्ची और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला कल्याणी देवी निवासी दीपक श्रीवास्तव की पत्नी रत्ना श्रीवास्तव (30) कुछ दिन पहले बांगरमऊ कस्बे के पंजाबी टोला स्थित मायके आई थीं। रत्ना अपने इकलौते भाई अजय श्रीवास्तव उर्फ रवि (28) पुत्र रामबाबू की शादी पूर्व रस्म में शामिल होने आई थीं। करीब 15 दिन पहले गोदभराई का कार्यक्रम था। शादी 25 अप्रैल को होनी थी। 
विज्ञापन


अजय शादी के कार्ड छपवाने और मां बीना की दवा लेने के लिए दोस्त की कार से लखनऊ जा रहा था। लखनऊ में बड़ी बहन बबली पत्नी रत्नेश से मुलाकात की मंशा लेकर रत्ना भी तीन साल की बेटी प्रभा के साथ कार में सवार हो गईं। चचेरा भाई प्रखर श्रीवास्तव उर्फ अंशू (18) भी उनके साथ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार देर शाम बांगरमऊ टोल बैरियर से कार एक्सप्रेस-वे पर आई। लखनऊ की ओर बढ़ते समय हरदोई जिले के कासिमपुर थानाक्षेत्र में जाहिदपुर गांव के पास कार का टायर फट गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में पहुंची और पलट गई। कार में चीख-पुकार मच गई।

कुछ देर में पहुंची पेट्रोलिंग वैन की सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने सभी को कार से निकाला और सीधे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले गए। वहां डॉक्टरों ने रत्ना व उनके सगे भाई अजय को मृत घोषित कर दिया। मृतका की बेटी व चचेरे भाई का इलाज चल रहा है। तीन साल की बच्ची की हालत गंभीर है।

होली व शादी की तैयारी भूल दौड़े घर वाले 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से पलटी कार में भाई-बहन की मौत से घर में कोहराम मच गया। 25 अप्रैल को जिस अजय श्रीवास्तव की शादी की तैयारी की जा रही थी, उसके और सगी बहन रत्ना के न रहने की सूचना से कन्या पक्ष के घर में भी अफरा-तफरी मच गई। घर वाले और रिश्तेदारों ने आनन-फानन लखनऊ का रुख किया है। 

बांगरमऊ में पंजाबी टोला स्थित अजय के घर नजदीक रहने वालों ने बताया कि घर में शादी के साथ-साथ होली की तैयारी भी चल रही थी। पूरा परिवार उल्लास में था। विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के रूप में काम करने वाले अजय की शादी कन्नौज जिले के तिर्वा में तय हुई थी। 15 दिन पहले गोद भराई हुई थी। इसके बाद से घर में रंगाई-पुताई चल रही है। अजय के बड़े बहनोई रत्नेश लखनऊ की एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। उन्हीं की मदद से अजय अपने तिलक व शादी के कार्ड छपवाने का इरादा लेकर लखनऊ के सफर पर निकला था। 

रत्ना की ससुराल में भी अफरा-तफरी
 हादसे में भाई के साथ जान गंवाने वाली रत्ना के पति दीपक श्रीवास्तव कानपुर में कोचिंग संचालित करते हैं। उन्नाव के कल्याणी देवी मोहल्ले में उनका मकान है। हादसे की सूचना से दीपक व परिवार के बाकी लोग सन्न रह गए। रत्ना की तीन साल की बेटी की जिंदगी की दुआ की करते हुए सभी लोग लखनऊ चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed