फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Broke the lock and ate cake, then searched the restaurant comfortably, ran away with laptop and Rs 4000 cash

Kanpur: ताला तोड़कर खाया केक...फिर आराम से खंगाला रेस्टोरेंट, लैपटॉप और 4000 नकदी लेकर फरार, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 07 Dec 2023 07:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 07 Dec 2023 07:25 PM IST
सार

Kanpur Crime: पुलिस ने डीवीआर की मदद से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं। रेस्टोरेंट मालिक ने बिल्डिंग के पूर्व इलेक्ट्रीशियन पर चोरी करने की आशंका जाहिर की है।

विज्ञापन
Broke the lock and ate cake, then searched the restaurant comfortably, ran away with laptop and Rs 4000 cash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चोरों ने बुधवार की रात रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर केक खाया। इसके बाद पूरा रेस्टोरेंट खंगाला। हालांकि ज्यादा सामान नहीं मिला तो चार हजार नकदी और लैपटॉप लेकर चले गए। यह वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

इसी तरह रविवार को केशवपुरम में सरस्वती इंटर कॉलेज के कर्मचारी अजय निगम का बंद घर का ताला तोड़कर खाना खाया और चोरी कर चले गए थे। रावतपुर निवासी अल्केश कुमार का केशवपुरम में सेलेक्ट वॉक नाम से रेस्टोरेंट है। अल्केश ने बताया कि वह रात 10 बजे रेस्टोरेंट बंद कर घर चले गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बुधवार देर रात लगभग तीन बजे रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद केक खाया और दराज में रखे चार हजार रुपये और लैपटॉप लेकर फरार हो गए। सुबह चौकीदार सरवन सिंह बिल्डिंग की लाइट बंद करने आए तो घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed