फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bridges will be built at Mariampur-Barra, Panki Station and Panki Padao with 1284.09 crores

Kanpur News: 1284.09 करोड़ से मरियमपुर-बर्रा, पनकी स्टेशन और पनकी पड़ाव में बनेंगे पुल

Sat, 02 Aug 2025 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bridges will be built at Mariampur-Barra, Panki Station and Panki Padao with 1284.09 crores
कानपुर। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शुक्रवार को सेतु निगम के इंजीनियरों के साथ पुलों का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि उन्होंने 485 करोड़ से पनकी में दो पुल और 799.09 की लागत से मरियमपुर-बर्रा एलिवेटेड रोड निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृत कराए हैं। इनके बनने से गोविंदनगर 10 पुलों वाला विधानसभा क्षेत्र हो जाएगा। उन्होंने पनकी धाम रेलवे स्टेशन के ऊपर वाले पुल का नामकरण अहिल्याबाई होल्कर सेतु और पनकी पड़ाव पुल का नाम कर्पूरी ठाकुर सेतु रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

पनकी पड़ाव से गंगागंज के बीच बनने वाले टी-टाइप सेतु की लागत 305 करोड़ रुपये है। 1197.415 मीटर लंबा यह पुल कालपी रोड की तरफ 717 मीटर, काली मठिया मंदिर गंगागंज की तरफ 375 मीटर और बीच में 76 मीटर रेलवे ट्रैक के ऊपर बनेगा। इसी तरह अहिल्याबाई होल्कर सेतु पनकी धाम रेलवे स्टेशन के पास बने पुल के समानांतर बनेगा। इसकी लागत 164 करोड़ और लंबाई 678 मीटर है। निरीक्षण में सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र सुमन, सहायक अभियंता अरविंद सागर, अवर अभियंता कुंदन, आर्किटेक्ट अनुराग सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ विजय पटेल, पार्षद आरती त्रिपाठी, जीतू वाजपेयी, अरविंद गुप्ता, सियाराम पाल आदि शामिल रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed