{"_id":"5d320fca8ebc3e6d007df832","slug":"bridge-kanpur-news-knp5025149199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल नदी पर बने पुल पर एक साइड में आई दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल नदी पर बने पुल पर एक साइड में आई दरार
Sat, 20 Jul 2019 02:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
चंबल पुल का क्षतिग्रस्त हिस्सा।
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश को मध्य प्रदेश से जोड़ने वाले एनएच 92 पर उदी गांव के समीप बने चंबल नदी के पुल के आठवें पिलर पर डेक स्लैब टूटने से आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। इस दौरान भारी वाहन रोक रखे गए और जबकि छोटे वाहनों को एक तरफ से गुजारा गया। इससे पुल पर जाम लग गया।
विज्ञापन
चंबल पुल पर इस बार जहां छेद हुआ है, वहीं पिछली बार भी छेद हुआ था। सहायक अभियंता एन एच 92 सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि आठवें पिलर पर छेद हुआ है। इसकी मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
कार्य पूरा होने में एक सप्ताह का समय भी लग सकता है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी भारी वाहनों का आवागमन रोका जा सकता है।
पुल के बार बार क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण पुल काफी पुराना हो चुका है। सीमेंट की पकड़ कमजोर हो चुकी है। पुरानी तकनीक से बने पुल पर अत्यधिक भार क्षमता के वाहनों का परिवहन होने से पुल पर दबाव बनता है।
नए पुल का प्रस्ताव पास होने के साथ ही जल्द ही निर्माण कार्य चालू कराया जाना है। नए पुल का निर्माण संभवत: इस वर्ष के अंत तक शुरू हो सकता है।