{"_id":"60467dce8ebc3e8ceb0ed5de","slug":"bridge-construction-dehat-news-knp6164425182","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरिया नाला पुल निर्माण के लिए किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरिया नाला पुल निर्माण के लिए किया निरीक्षण
विज्ञापन
धरिया नाला पर पुल निर्माण के लिए सर्वे करते पीडब्ल्यूके अधिशाषी अभियंता व मौजूद एसडीएम।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदलपुर। इटावा सांसद और एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने हस्तक्षेप किया तो धरिया गांव के नाले पर पुल निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी के अफसर व एसडीएम निरीक्षण करने गांव पहुंचे। अफसरों का कहना है कि बजट के लिए जल्द प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। धनराशि मिलते ही पुल निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
संदलपुर ब्लॉक के जिगना धरिया नाले पर पुल निर्माण की मांग काफी दिनों से लोग कर रहे हैं। जनवरी में गांव के कुछ लोग इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया से मिले थे। वहां पत्र देकर ग्रामीणों ने सांसद को बताया था कि धरिया नाले पर पुल न होने से जिगना, नदी का पुरवा, जौरवा आदि गांव के किसानों को खेती करने में दिक्कत होती है। बारिश के दौरान गांव के लोगों को जैतापुर होते हुए जौरवा गांव सात किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग के अफसरों को पुल निर्माण के निर्देश दिए।
सोमवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद्र, सहायक अभियंता संतोष कनौजिया, एसडीएम सिकंदरा रमेश चंद्र, तहसीलदार सिकंदरा लखनलाल राजपूत सहित अन्य अफसर गांव पहुंचे और धरिया नाले का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद्र ने बताया कि पुल निर्माण के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। बजट की स्वीकृति के लिए शासन को सांसद के माध्यम से प्रस्ताव भेजा जाएगा। बजट पास होते ही पुल निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद कठेरिया, नरेंद्र कुमार निषाद आदि रहे।