फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride waiting groom but he did not reached

दुल्हन करती रही इंतजार लेकिन नहीं पहुंची बरात, दूल्हे के घरवाले बोले- बेटे का कोई पता नहीं

Fri, 24 May 2019 09:01 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 24 May 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Bride waiting groom but he did not reached
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : गूगल
यूपी के हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम दुल्हन और उसके परिजन बरात आने का इंतजार करते रहे, लेकिन वर पक्ष नहीं पहुंचा। फोन पर पता चला कि दूल्हा सुबह से ही बिना कुछ बताए लापता है। रात भर इंतजार करने के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। आरोप लगाया कि लड़के के परिजन दहेज में बाइक मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर बरात लेकर नहीं आए। 
विज्ञापन


हरियावां थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की शादी बेहटागोकुल थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ तय हुई थी। गुरुवार शाम बरात आनी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी थीं। देर शाम तक बरात नहीं आई तो युवती के पिता ने दूल्हे के पिता से संपर्क किया।
विज्ञापन

परिजन बोले- उसके मिलते ही बरात लेकर आएंगे

उसके परिजनों ने बताया कि दूल्हा सुबह से ही किसी को बिना कुछ बताए कहीं चला गया। उसके मिलते ही वह बरात लेकर आएंगे। सुबह तक बरात नहीं आई। बेहटागोकुल थाने पहुंचे दुल्हन के पिता ने पुलिस को तहरीर दी।

बताया कि लड़के के परिजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। वह बाइक की मांग पूरी नहीं कर सका, इसलिए आरोपी बरात लेकर नहीं आए। वहीं दूल्हे के रिश्तेदारों ने बताया कि गुरुवार दोपहर लड़के के लापता होने की जानकारी दी थी। एसओ बेहटागोकुल उमेश्वर यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। दोनों पक्षों ने सुलह हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed