फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride refuses to marry in Mahoba

UP: जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे को एक पैर से डगमगाते हुए चलता देख दुल्हन बोली- मुझे नहीं करनी शादी

Tue, 23 Apr 2024 11:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Apr 2024 11:25 AM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में दुल्हन ने दिव्यांग दूल्हा देख शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा बिन दुल्हन बरात लेकर लौट गया।

विज्ञापन
Bride refuses to marry in Mahoba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले में कस्बा कबरई के एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में फेरों के दौरान दुल्हन ने दिव्यांग दूल्हा देख शादी से इनकार कर दिया। कई दौर में पंचायत हुई लेकिन देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकल सका। थाने में हुए समझौते में तय हुआ कि कार्यक्रम में आए खर्च को वर पक्ष अदा करेगा। वहीं, वधू पक्ष चढ़ाव में दिए गए सोने-चांदी के आभूषण लौटाएगा। इसके बाद देर शाम दूल्हा बिन दुल्हन बरात लेकर लौट गया।
विज्ञापन


जनपद हमीरपुर के टिकरौली गांव निवासी वीरपाल सिंह के बेटे अनुभव सिंह की शादी एक साल पहले सुभाषनगर कबरई निवासी नेहा के साथ तय हुई थी। रविवार की रात धूमधाम के साथ बरात कबरई के एक गेस्ट हाउस पहुंची। जयमाला और चढ़ाव की रस्में पूरी होने के बाद फेरों का समय आया। जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को एक पैर से डगमगाते हुए चलते देखा तो शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मान-मनौवल के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। तब दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। सोमवार को पूरे दिन पंचायत बाद शाम को समझौता हुआ। लड़के के पिता का कहना था कि एक साल पहले बेटे का एक एक्सीडेंट हुआ था। पैर में राड पड़ी होने से चलने में हल्की दिक्कत होती है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed