फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride refused to marry because of this

बैंड बाजा नहीं आया तो 'बारातियों का बजाया बैंड', दूल्हे और उसके पिता को बनाया बंधक

Mon, 30 Apr 2018 10:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 30 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Bride refused to marry because of this
कोतवाली में घटना की जानकारी देता दूल्हा और उसका पिता - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ क्षेत्र के एक गांव में बारात में बैंडबाजा न लाने पर जनातियों और बारातियों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के साथ पथराव हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा और उसके पिता को बंधक बना लिया और लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास चल रहे थे। 
विज्ञापन



 पंथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की बारात जनपद मैनपुरी से आई थी। रविवार की देर शाम बारात जब गांव पहुंची और उसमें बैंडबाजा न देख जनाती आए बारातियों से भिड़ गए। दोनों पक्षों में बहस होने के बाद मारपीट होने लगी। मामले ने इतना तूल पकड़ा की लड़की पक्ष के लोगों ने शादी करने से मना कर बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन



किसी तरह जान बचाकर कुछ बाराती भाग निकले, जबकि दूल्हा और उसके पिता व भाई को बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। सोमवार को दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। उधर, उनके रिश्तेदार आपस में समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे। कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि यदि समझौता नहीं होता है, तो दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed