{"_id":"68458f4328ffebdad1089721","slug":"bride-reached-police-station-to-release-groom-s-friends-by-pleading-for-marriage-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी की दुहाई देकर दूल्हे के दोस्तों को छुड़ाने कोतवाली पहुंची दुल्हन, जमानत के बाद हुईं विवाह की रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी की दुहाई देकर दूल्हे के दोस्तों को छुड़ाने कोतवाली पहुंची दुल्हन, जमानत के बाद हुईं विवाह की रस्में
Sun, 08 Jun 2025 07:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 07:01 PM IST
सार
Hamirpur News: शादी की दुहाई देकर दूल्हे के दोस्तों को छुड़ाने के लिए दुल्हन कोतवाली पहुंच गई। पुलिस के न छोड़ने पर दूसरे दिन जमानत के बाद शादी की रस्में हुईं। शादी समारोह के दौरान विवाद होने पर पुलिस आरोपियों को ले गई थी।
विज्ञापन
मौदहा कोतवाली के बाहर खड़ी दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौदहा कस्बा के मंगीपुरा में शनिवार की रात शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में पांच बरातियों समेत 11 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस पर दूल्हे ने दोस्तों के बिना शादी की रस्में करने से इन्कार कर दिया। इससे परेशान दुल्हन ने रविवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर दूल्हे के दोस्तों को छोड़ने की पुलिस से मिन्नतें की। मुचलके पर जमानत पर छूटने के बाद शादी की रस्में रविवार दोपहर कराई हुईं।
जनपद बांदा के शंकर नगर मोहल्ला निवासी रामू निषाद के बेटे विकास की बरात शनिवार रात कस्बे के मांगीपुरवा निवासी भोला निषाद के घर आई। दूल्हे के भाई हिमांशु निषाद ने बताया कि कस्बे के बांदा मार्ग स्थित वेलकम गेस्ट हाउस में शादी के सभी कार्यक्रम हो रहे थे। बरात निकलने के दौरान दूल्हे के साथी डीजे व बैंड की धुन में डांस करने के दौरान नोट भी लुटा रहे थे। इसमें मोहल्ले का अर्जुन वर्मा समेत अन्य बच्चे भी नाच रहे बरातियों बीच में घुस-घुस नोट उठा रहे थे। तभी किसी बराती का पैर अर्जुन के लग गया। इस पर विवाद हो गया। आक्रोशित दूल्हे के दोस्तों जीतेंद्र शुक्ला, कल्लू चौहान, संतोष यादव, गोविंद धुरिया व उत्कर्ष यादव आदि ने उसे मारपीट वहां से भगा दिया।
कुछ देर बाद अर्जुन अपने छह साथियों के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा और उक्त लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे विवाह के कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे के दोस्तों समेत दूसरे पक्ष के आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया। मामला बिगड़ता देख कई बराती निकल गए। इस बात से नाराज दूल्हे विकास ने दोस्तों को छोड़े बिना रस्में करने से इनकार कर दिया। जब यह बात दुल्हन को पता चली तो वह दुल्हन कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से बरातियों को छोड़ने की मिन्नत की। कहाकि उसके दूल्हे के पिता नहीं है जो साथी आए है वह उसके बड़े भाई की तरह है। उनको नहीं छोड़ा तो उसकी शादी नहीं होगी। लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों का शांति भंग में चालान कर दिया। दूल्हे के दोस्तों की जमानत के बाद रविवार के दोपहर बाद ही शादी की रस्में पूरी कराई गईं।