फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bride marriage broke

पियक्कड़ दूल्हे को देख दुल्हन का पारा चढ़ा, शादी तोड़ी, जनाती-बाराती हक्का-बक्का

Fri, 20 Jan 2017 08:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 20 Jan 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
bride marriage broke
दूल्हा, दुल्हन और आपस में बातचीत करते जनाती-बाराती - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे को नशे में लड़खड़ाता देख दुल्हन ने शादी तोड़ दी। दुल्हन के इंकार कर देने के बाद लड़का और लड़की दोनों पक्ष के लोग हक्का-बक्का रह गए। लोग दोनों पक्ष को समझाने के प्रयास में लगे हैं। मामला यूपी के इटावा चौबिया थानाक्षेत्र का है। 
विज्ञापन

राधे ने अपनी बहन की शादी जसवंतनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में तय की थी। बुधवार को युवक बारात लेकर गांव पहुंचा तो लड़की पक्ष के लोगों ने सत्कार किया। जब बारात चढ़ने का समय आया तो दूल्हे के दोस्तों ने उसे इतनी शराब पिला दी कि वह गली में गिर पड़ा। इसी बीच किसी तरह से लड़की की नजर दूल्हे पर पड़ गई। दूल्हे को शराब में धुत देख लड़की ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की का कहना है कि एक तो दूल्हे की उम्र ज्यादा है, साथ ही वह शराब पीता है। इस कारण से वह उससे शादी नहीं करेगी। लड़की के शादी से इंकार करने पर पूरी बारात में सन्नाटा फैल गया। लोगों ने लड़की को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी के लिए राजी नहीं हुई। जब बारात में आए लोगों ने लड़की के भाई से कहा तो उसने बताया कि जब वह लड़का देखने गए थे तो दूसरा लड़का दिखाया गया था। आज दूसरा आया है। इस कारण से शादी का कोई कार्यक्रम नहीं हो सकता। दूसरे दिन भी लोग लड़की पक्ष के लोगों को समझाने के प्रयास में लगे थे, लेकिन लड़की ने साफ शादी से इंकार कर दिया। एसओ चौबिया विनोद यादव ने बताया कि उनके पास कोई सूचना नहीं है। यदि शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed