फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bride for 11 thousand car and plot for 51 thousand when the grooms reached there was full silence

UP: 11 हजार में दुल्हन…51 में कार और प्लॉट भी, दूल्हा बनकर पहुंचे तो मिला सन्नाटा, पढ़ें सामूहिक विवाह का मामला

Fri, 27 Dec 2024 06:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 27 Dec 2024 06:34 AM IST
सार

Kanpur News: 26 दिसंबर को मोतीझील में सगाई और सामूहिक गोद भराई का आयोजन था। 11 हजार में सिर्फ शादी और 21 हजार में शादी में बाइक मिलने की बात बताई थी, जबकि 51 हजार रुपये की रसीद कटाने पर कार और प्लॉट दिलाने का दावा किया गया।

विज्ञापन
Bride for 11 thousand car and plot for 51 thousand when the grooms reached there was full silence
सामूहिक विवाह कार्यक्रम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करानी है तो हमारी संस्था के माध्यम से कराएं, लड़का लड़की दिव्यांग हो या अनपढ़। शादी में बाइक, कार और 50 गज का प्लॉट मिलने का झांसा देकर गुजैनी के पिता-पुत्र ने लाखों ठग लिए। सगाई का सपना संजोएं भावी दूल्हे और उनके परिजन आयोजन स्थल पहुंचे तो सन्नाटा पसरा दिखा। संस्था के लोगों को फोन मिलाया तो स्विच ऑफ मिला।

विज्ञापन

इसके बाद ठगी के शिकार पीड़ित रतन लाल नगर चौकी पहुंचे और पुलिस को आरोपियों की जालसाजी की कहानी सुनाई। पीड़ित की तहरीर पर देर रात गोविंदनगर थाने में ठगी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई तो पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपियों ने शादी के रजिस्ट्रेशन में 51 हजार की रसीद कटाने पर कार संग 50 गज का प्लॉट मिलने का झांसा दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

26 दिसंबर को होनी थी सगाई और सामूहिक गोद भराई
फतेहपुर के ललौली थानाक्षेत्र के मड़फा गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी बहन की सहेली रोशनी ने उनकी मुलाकात गुजैनी जी ब्लॉक में रहने वाले धर्मेंद्र और उनके बेटे अमन से कराई थी। धर्मेंद्र ने उन्हें बेटे उमाकांत की शादी कराने का प्रस्ताव दिया। कहा कि 26 दिसंबर को मोतीझील में सगाई और सामूहिक गोद भराई का आयोजन होना है।

विज्ञापन

11-11 हजार की रसीद कटवा दी
इसमें बेटे की शादी कराने का रजिस्ट्रेशन करा लो, फायदे में रहोगे। 11 हजार में सिर्फ शादी और 21 हजार में शादी में बाइक मिलने की बात बताई थी। जबकि 51 हजार रुपये की रसीद कटाने पर कार और प्लॉट दिलाने का दावा किया गया। उन्होंने बेटे उमाकांत,परिचित के बृजेश और हरियाणा निवासी नंदलाल की 11-11 हजार की रसीद कटवा दी।

विज्ञापन

खुद के साथ भी ठगी होने की बात कही

ओम प्रकाश के मुताबिक गुरुवार को दोपहर तीन बजे समारोह में शामिल होने के लिए मोतीझील पहुंचने को कहा गया था। वहां पहुंचे तो न तो कोई टेंट शामियाना दिखा और न संस्था के लोग। फोन मिलाने पर स्विच ऑफ निकला। इसके बाद रोशनी से संपर्क किया, तो उसने खुद के साथ भी ठगी होने की बात कहते हुए रतन लाल नगर चौकी बुलाया।

हर एक के साथ करीब 11 हजार की ठगी
वहां पहुंचने पर पुलिस को तहरीर दी, तो उन्होंने आरोपियों में शामिल अमन को हिरासत में ले लिया। गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों की संख्या करीब 35 है और हर एक के साथ करीब 11 हजार की ठगी हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अन्य आरोपियो को भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

270 लोगों की शादी कराने का दिया था झांसा
दूल्हा बनने का सपना संजोए उमांकांत जब रतनलाल नगर चौकी पहुंचे तो बताया कि उनसे कहा गया था कि सामूहिक आयोजन में 270 लोगों को शामिल होना है। इसमें से कई ने शादी के लिए 51 हजार वाली रसीद कटाई है। उन पर भी 51 या 21 हजार की रसीद कटवाने का दबाव डाला गया। नई कार और मनचाही जगह पर 50 वर्गगज का प्लॉट उपहार में देने का भरोसा दिया था।

सुंदर लड़कियों की फोटो व्हा्टसअप पर भेजी थी
हालांकि, आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने खुद भी 11 हजार की रसीद कटवाई। शादी में मिलने वाले उपहारों के लालच में आकर अपने दो अन्य परिचितों की रसीद भी कटवा दी। इनमें से 33 हजार की रसीद कटवाने के लिए 22 हजार नकद और 11 हजार फोन के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर किया था। आरोपियों ने उन्हें शादी में सरकारी मदद अलग से मिलने का भी भरोसा दिया था। युवकों को फंसाने के लिए सुंदर लड़कियों की फोटो व्हा्टसअप पर भेजी थी और उसी के साथ शादी कराने का झांसा दिया था।

आयोजन की तैयारियों में व्यस्त होने की सुनाई कहानी
उमाकांत के मुताबिक बुधवार रात 11 बजे तक उनकी धर्मेंद्र और अमन से फोन पर बात हुई है। दोनों पिता -पुत्र ने मोतीझील में 26 दिसंबर को होने वाले आयोजन की तैयारियों में व्यस्त होने की बात कही। ऐसे में आयोजन को लेकर उनके मन में कोई शक नहीं था। हालांकि गुरुवार दोपहर को मोतीझील पहुंचने पर फोन बंद मिलने पर ठगे जाने का अहसास हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed