फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Breaking a red signal, then threatening to strip a traffic officer of his uniform.

Kanpur News: रेड सिग्नल तोड़ा, फिर ट्रैफिक कर्मी को दी वर्दी उतरवाने की धमकी

Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Breaking a red signal, then threatening to strip a traffic officer of his uniform.
कानपुर। कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास कार सवार युवक ने रेड सिग्लन तोड़ दिया। होमगार्ड ने उसे रोका तो खुद को भाजपा नेता व सांसद देवेंद्र सिंह का भतीजा धीरेंद्र सिंह सेंगर बताकर उनसे अभद्रता की। गालीगलौज करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास मंगलवार को यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए होमगार्ड अजय कुमार सिंह तैनात थे। तभी अचानक एक स्कॉर्पियो नो सिग्नल में घुस गई। अजय ने उसे रोक दिया। आरोप है कि गाड़ी से बाहर आते ही युवक ने खुद को पहुंच वाला बताते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। आरोप है कि होमगार्ड का कालर पकड़कर वर्दी उतरवाने की धमकी दी। सांसद के आवास पर आने पर औकात याद दिलाने की बात कही। वहां खड़े लोगों ने बीच बचाव किया जिसके बाद वह गाड़ी लेकर चला गया। होमगार्ड ने घटना की जानकारी एडीसीपी ट्रैफिक और डीसीपी ट्रैफिक को दी है। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच कराई जाएगी। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने बताया कि धीरेंद्र सिंह के पास पार्टी के किसी पद का दायित्व नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed