{"_id":"6a3ff681eaabc01e9d0382b0","slug":"brawl-at-wedding-procession-after-syrup-is-poured-on-a-woman-2026-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बरात में वर पक्ष की महिला के ऊपर डाल दी गर्म चाशनी, शादी के बीच आधी रात थाने पहुंचा दूल्हा, हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बरात में वर पक्ष की महिला के ऊपर डाल दी गर्म चाशनी, शादी के बीच आधी रात थाने पहुंचा दूल्हा, हुआ ये सब
Sun, 28 Jun 2026 12:09 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:09 AM IST
सार
Farrukhabad News: शादी के बीच विवाद का मामला थाने पहुंचा। सुबह दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद दुल्हन की विदाई हो सकी।
विज्ञापन
नवाबगंज थाने में बैठा दूल्हा और उसके चाचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार रात आई बरात में दूल्हे पक्ष की महिला के ऊपर चाशनी डालने से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद मामला थाने पहुंच गया। शनिवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद दुल्हन विदा हो सकी। जनपद मैनपुरी में थाना बेवर के गांव दहेड़ निवासी महेंद्र सिंह कश्यप के भतीजे चंदन की नवाबगंज के चिकन वाली गली निवासी राजपाल की पुत्री शिखा के साथ शादी तय हुई थी।
शुक्रवार रात बरात आई थी। रात में शादी की रस्में संपन्न होने के बाद दुल्हन पक्ष की तरफ से दूल्हे की रिश्तेदार रामादेवी के ऊपर किसी ने गर्म चाशनी डाल दी। दूल्हे पक्ष की तरफ से नाराजगी व्यक्त की गई तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरातियों से मारपीट कर दी। दूल्हे के चाचा महेंद्र, राम किशोर, राजेंद्र, देवेंद्र, भोले सहित अन्य लोग घायल हो गए। रात लगभग तीन बजे सभी बराती थाने पहुंचे और घरातियों के विरुद्ध तहरीर दी।

शनिवार सुबह बराती और घराती में समझौता हो गया। इसके बाद बरात विदा हुई। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि चासनी डालने को लेकर मारपीट हुई थी। बाद में समझौता हो गया।