{"_id":"69daaad8011a5e04d900b9aa","slug":"brahmins-and-deprived-sections-of-society-are-suffering-under-bjp-rule-naseemuddin-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1486622-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राज में ब्राह्मण, वंचित समाज त्रस्त : नसीमुद्दीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राज में ब्राह्मण, वंचित समाज त्रस्त : नसीमुद्दीन
विज्ञापन
कानपुर। बसपा से सपा में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने शनिवार को साकेतनगर में आयोजित समारोह में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ब्राह्मण और वंचित समाज के उत्पीड़न के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी नीतियों की कड़ी आलोचना की।
सिद्दीकी साकेत नगर में आयोजित सद्भावना भाईचारा होली एवं ईद मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने श्लोक सुनाकर कहा कि श्रीमद्भागवत में पूजनीय बताए गए लोगों पर भाजपा अत्याचार कर रही है। कानपुर देहात में ब्राह्मण मां-बेटी को जिंदा जलाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे रामराज्य पर सवाल उठाया। उन्होंने किडनी रैकेट के तार भाजपा से जुड़ने का भी आरोप लगाया। सिद्दीकी ने कहा कि ब्राह्मण, मुसलमान और दबे-कुचले लोग एकजुट थे, तब भाजपा के पास केवल दो सांसद थे। उन्होंने भाजपा पर अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो''''की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन दो घंटे पीडीए को देने का आह्वान किया।
सिद्दीकी ने इरफान सोलंकी के आवास पर भेंट की, जहां सोलंकी ने उनका स्वागत किया। सिद्दीकी ने प्रदेश में जंगलराज और गरीब-दलित बेटियों के साथ अपराधों का आरोप लगाया। उन्होंने शिक्षा माफियाओं के जाल और दलितों-मुस्लिमों के मतदाता सूची से नाम काटे जाने का भी मुद्दा उठाया।