फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boyfriend shot himself entering girlfriend's house

निकाह से पहले निकला जनाजा, प्रेमिका के घर में घुसकर प्रेमी ने खुद को गोली से उड़ाया

Wed, 03 Apr 2019 11:54 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 03 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
boyfriend shot himself entering girlfriend's house
प्रेमिका के घर में घुसकर खुद को गोली से उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी ने निकाह के एक दिन पूर्व प्रेमिका के घर में घुस कर खुद को गोली मारकर जान दे दी। सीओ और कोतवाल ने घटना की जांच की। पुलिस ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक पल्लेदार ने पुत्री की शादी कमालगंज के एक गांव में तय की है। गुरुवार को निकाह होना है। बुधवार को घर में निकाह की तैयारी चल रही थी। रात करीब आठ बजे एक युवक हाथ में तमंचा लेकर दौड़ता हुआ घर में घुस आया। जहां खाना बन रहा था वहां खड़े होकर तमंचे से अपनी कनपटी में गोली मार ली। सूचना पर चौकी प्रभारी यशपाल गौतम पुलिस बल के साथ पहुंचे और  युवक को लोहिया अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सीओ रामलखन सरोज और शहर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने लोहिया अस्पताल पहुंच कर युवती के पिता व उसके भाई से पूछताछ की। उन्होंने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो पता चला कि खुदकुशी करने वाले युवक का नाम गुलशेर उर्फ गुड्डू (25) था। वह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कटरी धर्मपुर का रहने वाला था। वर्तमान में वह युवती के मोहल्ले में किराये पर रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि अभी तक जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। खुदकुशी करने वाला युवक गुलशेर जिस युवती से प्रेम करता था, उसकी शादी तय हो गई है। गुरुवार को उसका निकाह है। इसी कारण उसने प्रेमिका के घर में घुस कर खुदकुशी कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed