{"_id":"5c13e9cdbdec2257293bc898","slug":"boyfriend-committed-suicide-after-girlfriend-engagement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की सगाई प्रेमी के लिए मौत बनकर आई, बोला- अपना दुपट्टा दो, सुसाइड नोट में लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की सगाई प्रेमी के लिए मौत बनकर आई, बोला- अपना दुपट्टा दो, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
Fri, 14 Dec 2018 11:45 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन और पूछताछ करती पुलिस, मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका की सगाई होने से परेशान युवक ने गुरुवार रात उसके ही दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को उसके हाथ में सुसाइड नोट बंधा मिला। उसमें प्रेम-प्रसंग का जिक्र करते हुए आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना यूपी के कन्नौज जिले की है।
विज्ञापन
इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव गुदारा निवासी सौरभ कुमार उर्फ सर्वेश (19) पुत्र भूरालाल राजपूत ट्रैक्टर चलाने के साथ पल्लेदारी करता था। एक गांव की युवती से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी होने पर परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी, बुधवार को उसकी सगाई भी हो गई।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि सौरभ रात में भी घर में नहीं रुकता था
रोते बिलखते परिजन और पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार रात सौरभ युवती से उसके गांव के बाहर मिला। युवती ने परिजनों की मर्जी के अनुसार ही शादी करने की बात कही। युवती का दुपट्टा लेकर सौरभ चला गया। युवती के घर जाने के बाद उसने दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखकर परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। सीओ तिर्वा सुबोध जायसवाल, उप निरीक्षक कमलेश कुमार और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की।
सौरभ के दाएं हाथ पर सुसाइट नोट बंधा था। उसमें प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने के कारण आत्महत्या करने का जिक्र किया था। जेब से मोबाइल और 900 रुपये भी बरामद हुए हैं। पिता ने बताया कि एक सप्ताह से सौरभ परेशान था। रात में भी घर में नहीं रुकता था। सीओ ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की सूचना दी है, मामले की जांच की जा रही है।
सौरभ के दाएं हाथ पर सुसाइट नोट बंधा था। उसमें प्रेमिका की शादी दूसरी जगह होने के कारण आत्महत्या करने का जिक्र किया था। जेब से मोबाइल और 900 रुपये भी बरामद हुए हैं। पिता ने बताया कि एक सप्ताह से सौरभ परेशान था। रात में भी घर में नहीं रुकता था। सीओ ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की सूचना दी है, मामले की जांच की जा रही है।