"हमीरपुर में शर्मसार हुई मानवता" 80 साल की वृद्धा से युवक ने किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्धा फसल कटाने के लिए गांव आई । उसका पुत्र परिवार सहित शहर में रहता है। बुधवार की रात गांव निवासी निवासी वृद्धा घर में सो रही थी। इस दौरान गांव निवासी 25 वर्षीय युवक उसके घर में घुसा और वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया।
वृद्धा के बेहोश होने पर आरोपी उसकी पायल, लॉकेट व पांच हजार रुपये लूटकर भाग निकला। होश में आने पर पीड़िता ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया और परिजनों को सूचना दी। गांव पहुंचे परिजन वृद्धा को लेकर थाने आए, जहां वृद्धा ने पुलिस को दुष्कर्म करने, जेवर और नगदी लूटने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर मिलने पर दरोगा अनुपम यादव जांच के लिए गांव पहुंचे। यादव ने बताया कि पीड़िता का घर गांव किनारे है। रात की घटना होने के कारण कोई कुछ नहीं बता पा रहा है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम बैठक कर वापस आए एसओ महेंद्र कुुमार वर्मा भी गांव पहुंचे। एसओ ने बताया कि उन्हें मारपीट की घटना की जानकारी थी, पर दुष्कर्म की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद मुकदमा दर्जकर अन्य कार्रवाई की जाएगी।