{"_id":"69bcd49b32231672f7045234","slug":"boy-murdered-with-hands-tied-in-kannauj-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मेरी मां का अपमान किया था, मैंने बदला लिया', अंडरवियर के नाड़े से बांधे हाथ; चाकू से रेत दिया बालक का गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मेरी मां का अपमान किया था, मैंने बदला लिया', अंडरवियर के नाड़े से बांधे हाथ; चाकू से रेत दिया बालक का गला
Fri, 20 Mar 2026 10:43 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:43 AM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले से दिल दहलाने वाली खबर है। यहां एक युवक ने अपनी मां के अपमान का बदला लेने के लिए मासूम बच्चे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
kannauj murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूपी के कन्नौज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां तिर्वा इलाके में बदले की आग में जल रहे युवक ने मां के अपमान का बदला लेने के लिए बालक के हाथ नाड़े से बांधे और मुर्गा काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। इलाके में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना गुनाह कुबूल किया है।
कोतवाली क्षेत्र के बहसार गांव में शानू का 12 वर्ष का बेटा असद घर के बाहर बुधवार की शाम को खेल रहा था। गांव के ही 19 वर्षीय अरबाज ने उसे बेर खिलाने का लालच दिया। इसके बाद उसे गांव से दो किलोमीटर दूर खेतों की तरफ ले गया।

चाकू से रेत दिया गला और काट दी नस
आरोपी ने अंडरवियर के नाड़े से असद के हाथ बांध दिए और मुर्गा काटने वाला चाकू निकाल कर उसका गला रेत दिया। साथ ही कलाई की नस भी काट दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
आरोपी ने अंडरवियर के नाड़े से असद के हाथ बांध दिए और मुर्गा काटने वाला चाकू निकाल कर उसका गला रेत दिया। साथ ही कलाई की नस भी काट दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
परिजनों ने जब असद की तलाश की तो गांव के लोगों ने उसे अरबाज के साथ खेतों की तरफ जाने की बात बताई। परिजन जब घटनास्थल पहुंचे तो वह खून से लथपथ तड़प रहा था। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए।
रास्ते में ही बच्चे की मौत
जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कुलवीर सिंह व कोतवाल संजय शुक्ला मौके पर पहुंचे और आरोपी अरबाज को पकड़ कर कोतवाली ले आए।

सीओ ने बताया कि बाबा इसरार की तहरीर पर आरोपी अरबाज पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर चाकू बरामद कर लिया गया है। घटनास्थल पर वह अंडर वियर भी मिला है, जिसके नाड़े से उसके हाथ बांधे गए थे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
मां के अपमान का लिया बदला...कोई गम नहीं
कोतवाली में पुलिस हिरासत में मौजूद हत्यारोपी अरबाज से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि दो साल पहले असद के पिता शानू ने मां का अपमान करते हुए अभद्र टिप्पणी की थी। तभी से उसके मन में बदले की आग धधक रही थी। उसने बदला लेने की ठानी और शानू की हत्या की फिराक में रहने लगा।

बुधवार की शाम को शानू का बेटा असद उसे अकेला मिल गया तो उसने बेर खिलाने का लालच दिया और गांव से बाहर ले जाकर हत्या कर दी। उसने बताया कि उसे कोई गम नही है। यदि शानू मिलता तो उसकी भी हत्या कर देता।