फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy looted BJP MLA On name of Prime Minister modi's rally in hardoi lok sabha election 2019

प्रधानमंत्री की रैली भाजपा विधायक के लिए लाई मुसीबत, इसने जेपी यादव बनकर लगाया आठ लाख का चूना

Mon, 13 May 2019 10:36 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 May 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
boy looted BJP MLA On name of Prime Minister modi's rally in hardoi lok sabha election 2019
ठगी के आरोप में गिरफ्तार राजेंद्र सिंह वर्मा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के हरदोई जिले में 27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में टेंट हाउस संबंधी इंतजामों के नाम पर एक व्यक्ति ने सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार से 8 लाख रुपये ठग लिए। भाजपा विधायक ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए ठगी करने वाले शातिर को गिरफ्तार कर आनन-फानन में जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई और मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को 27 अप्रैल को सीएसएन कालेज मैदान में संबोधित किया था। सांडी से भाजपा विधायक प्रभाष कुमार के चचेरे भाई अशोक रावत मिश्रिख से भाजपा प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


 

विधायक ने पहचान पत्र मांगा तो उसने बोलेरो के कागज की फोटो कॉपी दे दी

26 अप्रैल की शाम चार बजे अशोक रावत के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि 8 लाख रुपये रैली स्थल पर भेज दें। फोन करने वाले ने अपना नाम जेपी यादव बताकर रैली स्थल पर मौजूद होने की बात कही। अशोक रावत क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे।


उन्होंने अपने भाई सांडी विधायक प्रभाष कुमार को 8 लाख रुपये की व्यवस्था कर उक्त व्यक्ति को देने के लिए कहा। इस पर सांडी विधायक प्रभाष सीएसएन पहुंचे। फोन करने वाला व्यक्ति बोलेरो से आया था। प्रूफ के लिए विधायक ने पहचान पत्र मांगा तो उसने बोलेरो के कागज की फोटो कॉपी दे दी। इसके बाद 8 लाख रुपये उसे दे दिए।

राजेंद्र भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में विभिन्न पदों पर भी रहा है

रैली खत्म होने के बाद जब टेंट हाउस वालों को बताया गया कि 8 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है, तो टेंट हाउस के जिम्मेदारों ने भुगतान न मिलने की बात कही। इस पर विधायक और उनके भाई अशोक रावत ने जेपी यादव को खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पूरे मामले की जानकारी विधायक प्रभाष कुमार ने एसपी आलोक प्रियदर्शी को दी तो सर्विलांस टीम को लगाया गया।

इसके बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का असली नाम राजेंद्र सिंह वर्मा पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम पुर थाना कोटरा जनपद जालौन है। एसपी ने बताया कि राजेंद्र सिंह के कब्जे से बोलेरो भी बरामद हुई है। बोलेरो के कागज गलत हैं और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। राजेंद्र सिंह वर्मा को जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि राजेंद्र जनपद जालौन में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा में विभिन्न पदों पर भी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed