फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   boy jumped into Yamuna after a dispute with his brother in auraiya

औरैया: भाई से विवाद के बाद किशोर यमुना में कूदा, नदी में जाल डलवाकर तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 21 Jan 2020 02:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jan 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
boy jumped into Yamuna after a dispute with his brother in auraiya
यमुना नदी पुल पर एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में भाई से विवाद होने पर जालौन के एक किशोर ने सोमवार की शाम यहां यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया।
विज्ञापन


लेकिन गोताखोरों ने ठंड ज्यादा होने से पानी में उतरने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने नदी में दोनों तरफ जाल डलवाकर व नाव से युवक की तलाश करानी शुरू की। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव युवक की  खोज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जालौन जिले के गांव शंकरपुर निवासी अंकित राजपूत (18) पुत्र श्रीकृष्ण राजपूत सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे बाइक से यमुना नदी के पुल पर पहुंचा। बाइक पुल पर खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी।

किशोर के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू करा दी। इस दौरान पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया, लेकिन ठंड अधिक होने से गोताखोरों ने पानी में उतरने से मना कर दिया।

इस पर पुलिस ने नदी में दोनों तरफ जाल डलवा दिया है। साथ ही नाव के माध्यम से युवक की पानी मेें खोजबीन कराई जा रही है। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि यमुना में कूदे युवक अंकित का उसके भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
 
इस पर वह घर से बाइक से यमुना नदी आया और पुल पर बाइक छोड़कर यमुना नदी में कूद गया। उसकी तलाश शुरू करा दी गई है। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed