फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy hit by train going for ashes shredded his brother

मां के साथ भाई की अस्थियां लेकर जा रहा था, ट्रेन से कटा

Wed, 01 Feb 2017 06:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 06:13 PM IST
सार

- प्लेटफार्म पर टॉयलेट होने के बावजूद ट्रैक फांदकर दूसरे ओर गया था, लौटते समय हुआ हादसा
- एक माह पहले बीमारी से हुई थी बड़े भाई मुकेश की मौत, मां के साथ बरेली प्रयाग एक्सप्रेस से इलाहाबाद जा रहा था

विज्ञापन
boy hit by train going for ashes shredded his brother
डेमो

विस्तार

मां के साथ बड़े भाई की अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद जाने के लिए निकले आलूथोक निवासी युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर आते समय हादसा हुआ। जीआरपी के पहुंचने के बाद मां को हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला आलूथोक निवासी शांति पत्नी रामलडै़ते के बड़े बेटे मुकेश की एक महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। शांति मंगलवार को बेटे की अस्थियां विसर्जित करने इलाहाबाद जाने के लिए रेलवे स्टेशन गई थीं। उनके साथ तीसरे नंबर को बेटा सोमेश (38) भी था। मां-बेटे प्लेटफार्म नंबर तीन पर बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच सोमेश लघुशंका लग गई। प्लेटफार्म नंबर तीन पर टॉयलेट है। इसके बावजूद सोमेश पटरी पार कर प्लेटफार्म नंबर चार पर लघुशंका करने गया था। वह ट्रैक से होकर ही लौट रहा था, तभी अकालतख्त एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से सोमेश की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ लगी देख शांतिदेवी ने लोगों को पूछा क्या हो गया है, तब उन्हें पता चला कि ट्रेन से कटकर उनके ही बेटे की मौत हो गई है। इस पर वह बिलखने लगी। जीआरपी की सूचना परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। बुधवार को जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed