फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   boy hair cut in banda

भाई की चोटी कटी, बहन बेहोश, पुलिसवाले बोले, ‘अब अफवाहें हो रहीं बर्दाश्त के बाहर, होगी कार्रवाई’

Fri, 18 Aug 2017 12:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
boy hair cut in banda
बेहोश बालिका को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
चोटी कटने की चर्चाओं के बीच गुरुवार की सुबह एक लड़के की चोटी कटने से सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद 14 वर्षीय किशोर की बहन बेहोश हो गई। पास के गांव में एक और लड़की की चोटी कट गई। मामला यूपी के बांदा जिले का है। 
विज्ञापन

 

बांदा परसित पुरवा (सिंहपुर) में 14 वर्षीय किशोर की सोते समय चोटी कट गई। जागते ही वह बेहोश हो गया। कुछ ही देर बाद उसकी बड़ी बहन भी बेहोश हो गई। उधर, अतर्रा के चकला गांव में एक युवती की सोते समय चोटी कट गई। 

विज्ञापन


सीताशरण यादव (14) पुत्र रामसिया गुरुवार सुबह जागते ही बेहोश हो गया। घरवालों ने देखा कि उसकी चोटी कटी हुई थी। उसे तत्काल कर्वी जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। कुछ ही देर बाद दोपहर करीब 12 बजे उसकी 16 वर्षीय बहन गेंदा पढ़ाई करते समय अचानक बेहोश हो गई। उसे भी कर्वी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिसंडा थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। दोनों भाई-बहनों की हालत ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

थानाध्यक्ष ने कहा कि अफवाहें ज्यादा फैलाई जा रही हैं अब ये सब कुछ बर्दाश्त के बाहर होता जा रहा है। कहीं कोई भी सुराग मिला तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उधर बांदा अतर्रा थाना क्षेत्र के चकला गांव निवासी मोतीचरण यादव की 22 वर्षीय पुत्री ऊषा गुरुवार की रात मायके में सो रही थी। तभी बेहोश हो गई। बगल में लेटे छोटे भाई की आंख खुली तो ऊषा की चोटी कटी पड़ी थी और वह अचेत थी। परिजनों ने यूपी-100 को फोन किया। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। होश न आने पर शाम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed