फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   boy committed suicide in hardoi up

Hardoi News: किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी, परिजन बोले- इस जिद पर अड़ा था बेटा

Mon, 28 Nov 2022 01:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Nov 2022 01:16 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में किशोर के आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
boy committed suicide in hardoi up
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में बेंहदर के कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुहिदीनपुर गांव में रविवार रात एक किशोर ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजन आनन-फानन किशोर को सीएचसी लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सुबह पुलिस ने शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम मुहिदीनपुर निवासी मलखे (60) ने बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र अजय कुमार गांव के ही एक स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ाई करता था। रविवार देर रात 9.30 बजे अजय खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। थोड़ी देर बाद उसको उल्टी हुई तो उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। परिजन आनन-फानन सीएचसी लाये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पिता मलखे ने बताया कि बेटा साइकिल दिलाने की जिद कर रहा था। इसी के चलते जहर खाकर जान दी है। मृतक परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था। एसओ महेश चंद्र ने बताया कि परिजनों ने आरोप नहीं लगाए हैं। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed