{"_id":"5bdc693dbdec2269bc7fecc3","slug":"boy-committed-suicide-due-to-parents-fear","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" मां-बाप की 'डांट के डर से' 11 साल के 'शिवम ने मौत को लगाया गले', 'ये था उसका अपराध'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप की 'डांट के डर से' 11 साल के 'शिवम ने मौत को लगाया गले', 'ये था उसका अपराध'
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Nov 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर कस्बे की सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले शिवशंकर वर्मा का पुत्र शिवम (11) अपने साथी सूरज के साथ बुधवार की रात इलाहाबाद बैंक के पास एक होटल में चोरी करते समय पकड़ा गया था। होटल मालिक ने इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
माता पिता के डांट के भय से शिवम ने गुरुवार की रात कमरे में फंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय कोई मौजूद नहीं थे। शिवम के माता पिता किसी रिश्तेदार की तेरहवीं में शामिल होने नागपुर गए हुए थे। शुक्रवार को उन्हें वापस आना था।
बताते हैं कि शिवम चोरी करते रंगेहाथ पकड़े जाने से माता पिता के आने के बाद डांटे जाने से भयभीत था। इसी के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता चाचा मल्लू जब घर पहुंचे तो घटना का पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तब मृतक शिवम ने बताया कि पड़ोसी उसे डरा धमकाकर ले जाता था
रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मृतक तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था और उसके माता पिता मजदूरी करके बच्चों का भरण पोषण करते हैं। बताते हैं कि पड़ोसी युवक इसे डरा धमकाकर चोरी कराने साथ ले जाता था।
थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात इन दोनों को थाने लाया गया था। तब मृतक शिवम ने बताया कि पड़ोसी उसे डरा धमकाकर चोरी के लिए ले जाता था। मना करने पर मारता पीटता था। उन्होंने बताया कि दोनों को आगे से चोरी न करने की हिदायत देकर परिजनों को सौंप दिया गया था।