{"_id":"5e5e36c98ebc3eebc817f981","slug":"boy-committed-suicide-because-not-allowed-to-go-in-nautanki-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: पिता ने नौटंकी जाने से मना किया तो युवक ने आग लगाकर जान दी, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: पिता ने नौटंकी जाने से मना किया तो युवक ने आग लगाकर जान दी, मचा कोहराम
Tue, 03 Mar 2020 04:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 03 Mar 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
जालौन जिले में नौटंकी देखने से मना करने पर युवक ने कमरे में केरोसिन डालकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमोर्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी सूबेदार सिंह का 17 वर्षीय पुत्र कौशल किशोर उर्फ संजू नौटंकी आदि देखने का शौकीन था। सोमवार रात वह अपने दोस्तों के साथ सरावन में नौटंकी देखने के लिए जाना चाहता था।
जब पिता को पता चला तो उन्होंने उसे नौटंकी देखने को जाने के लिए मना कर दिया। पिता के मना करने पर वह नाराज होकर अपने कमरे में चला गया। रात करीब साढ़े 10 बजे जब घर के सभी लोग सो गए तो उसने कमरे में रखे केरोसिन को अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली।
विज्ञापन
बाद में चीखने पर जब घर के लोग जागकर कमरे में पहुंचे तो वह आग की लपटों से घिरा था। परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और उसे सीएचसी लाये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।